फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Hina Khan First Shooting After Cancer treatment Share Social Media Post

Hina Khan: कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हिना खान ने साझा की सोशल मीडिया पोस्ट, लिखा- ‘साल 2025 की पहली शूटिंग’

Sun, 05 Jan 2025 07:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 05 Jan 2025 07:52 PM IST
सार

हाल ही में एक्ट्रेस हिना खान ने अपने सोशल मीडिया अकांउट के जरिए जानकारी दी कि नए साल की शुरुआत में अपना पहला शूट यानी शूटिंग कर रही हैं। हिना लंबे समय से कैंसर का इलाज करा रही हैं। साथ ही वह सीरीज ‘गृहलक्ष्मी’ से एक्टिंग में वापसी के लिए भी तैयार हैं। 


 

विज्ञापन
Actress Hina Khan First Shooting After Cancer treatment Share Social Media Post
हिना खान की इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan

विस्तार

हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से की थी, इसके जरिए वह टीवी की सबसे मशहूर एक्ट्रेस बन गईं। दर्शक भी हिना को खूब पसंद करते हैं, उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। उनके फैंस को तब झटका लगा, जब पता चला कि हिना ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से ग्रस्त हो गई हैं। पिछले कुछ समय से वह अपनी बीमारी का इलाज करा रही हैं। हाल ही में हिना खान को पैपराजी से रूबरू होते हुए देखा गया। इस दौरान वह काफी बेहतर नजर आईं। 

विज्ञापन

Hina Khan: रेगिस्तान पर बैठी नजर आईं हिना खान, ये गाना गाकर साझा किया वीडियो, फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया 

विज्ञापन

अपना हेल्थ अपडेट दिया
एक इवेंट शूट के दौरान हिना खान की मुलाकात पैपराजी से हुईं। उनसे जब हेल्थ के बारे में पूछा गया तो हीना ने कहा- ‘अब मेरी तबियत पहले से बहुत अच्छी है।’ इसके अलावा हिना ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में भी एक स्टोरी लगाई, जिसमें वह लिखती हैं- ‘साल 2025 का पहला शूट।’ इस वीडियो को देखकर हिना के फैंस भी काफी खुश हैं।

Hina Khan: ब्रेस्ट कैंसर से जंग के बीच हिना खान करेंगी टीवी पर नई पारी की शुरुआत? 'गृहलक्ष्मी' में आएंगी नजर 

 
विज्ञापन

शो का प्रोमो भी शेयर किया 
हिना खान ने अपनी नई सीरीज ‘गृहलक्ष्मी’ का प्रोमो भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। जिसमें वह लक्ष्मी के दमदार रोल में नजर आ रही हैं। प्रोमो देखकर लगता है कि हिना इसमें एक्शन अंदाज में नजर आने वाली हैं। यह सीरीज एपिक ऑन पर 16 जनवरी को प्रीमियर होगी। इसमें चंकी पांडे भी नजर आने वाले हैं, उनका रोल भी काफी हटकर नजर आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)


 

विज्ञापन

Actress Hina Khan First Shooting After Cancer treatment Share Social Media Post
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया के जरिए अवेयरनेस 
कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान हिना खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहीं और कैंसर को लेकर लोगों को अवेयर करती रहीं। कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान वह हमेशा पॉजिटिव दिखीं। वह अपनी लाइफ से जुड़ा अपडेट अपने फैंस को लगातार देती रहीं। हिना के फैंस भी उनके साथ खड़े नजर आए, वह अपना प्यार उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जाहिर करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed