Vijay Deverakonda: 'नेपोटिज्म की वजह से ब्रेक पाना आसान नहीं है', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय
अब हाल ही में, विजय ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि साउथ सिनेमा में नेपोटिज्म अभी भी मौजूद है।
विस्तार
साउथ के दिग्गज अभिनेता विजय देवरकोंडा अपनी फिल्मों के अलावा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों अभिनेता अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। विजय ने कड़ी मेहनत के बाद साउथ सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है और अब आलम यह है कि अभिनेता आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अब हाल ही में, विजय ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि साउथ सिनेमा में नेपोटिज्म अभी भी मौजूद है।
संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय
विजय ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, ‘जब आप पूरी तरह से एक बाहरी व्यक्ति होते हैं और इंडस्ट्री में आपकी बिल्कुल भी पहुंच नहीं होती है, तो इसमें एंट्री करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। यह आपको लिए और कठिन बनाता है। अलग-थलग रहना बहुत कठिन है। मुझे नहीं पता कि मैं ऐसा कहूंगा या नहीं, लेकिन इस पर मेरा विचार यह है कि दुनिया निष्पक्ष नहीं है।’
Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ की फैन ने दी 'बागी 4' में उन्हें न काम करने की सलाह, अभिनेता की प्रतिक्रिया आई सामने
नेपोटिज्म पर विजय की दोटूक
विजय ने यह भी बताया कि वह किसी को दोष नहीं देते क्योंकि कोई भी यह तय नहीं कर सकता कि किसे कहां जन्म लेना है। उन्होंने आगे कहा, ‘एक दिन मेरे पास एक बच्चा होगा, जो एक संपन्न परिवार में पैदा होगा। इसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है और दुनिया कभी भी किसी के लिए किसी भी क्षेत्र में निष्पक्ष नहीं है। आपको बस अपना काम करना है । एक स्टार किड के रूप में जन्म लेने के फायदे हैं, लेकिन मैं अपने जीवन में आए हर अपमान हर कठिनाई और हर बाधा के लिए बहुत आभारी हूं।’
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर करने जा रहीं कॉलीवुड डेब्यू, प्रोजेक्ट के लिए इस तमिल सुपरस्टार संग मिलाया हाथ?
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता अपनी आगामी रोमांटिक फिल्म ‘कुशी’ के साथ इंडस्ट्री में एक दमदार कमबैक करने की कोशिश कर रहे हैं। फैंस भी विजय की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन शिवा निर्वाण कर रहे हैं। इस फिल्म में विजय के साथ सामंथा रुथ प्रभु भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।