फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Deverakonda Ring Catches Fans Attention Actor Engaged To Rashmika Mandanna

Vijay Deverakonda: रश्मिका से सगाई की खबर के बीच विजय की रिंग ने बढ़ाई फैंस में हलचल, एक्टर का वीडियो वायरल

Mon, 06 Oct 2025 10:49 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 06 Oct 2025 10:49 AM IST
सार

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Engagement News: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी सगाई को लेकर कोई सोशल मीडिया पोस्ट नहीं किया। लेकिन टीम ने इस बात को कंफर्म किया है। लेकिन एक वायरल वीडियो में विजय अपनी सगाई की अंगूठी पहने नजर आए।  

विज्ञापन
Vijay Deverakonda Ring Catches Fans Attention Actor Engaged To Rashmika Mandanna
सगाई की अंगूठी पहने दिखे विजय देवरकाेंडा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

अगले साल फरवरी में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी करेंगे, इस बात को एक्टर की टीम ने कुछ दिन पहले कंफर्म किया था। एक हालिया वायरल वीडियो विजय सगाई की अंगूठी पहने भी नजर आए। इस बात से फैंस काफी खुश हैं। पुट्टपर्थी (आंध्र प्रदेश) में स्थिति श्री सत्य साई बाबा महासमाधि दर्शन के लिए विजय पहुंचे थे। 

विज्ञापन


गुलदस्ता लेते वक्त नजर आई अंगूठी 
श्री सत्य साई बाबा महासमाधि दर्शन के दौरान ही विजय देवरकोंडा का एक वीडियो वायरल हुआ। जहां वह संस्था के एक व्यक्ति से गुलदस्ता ले रहे हैं। इसी दौरान उनकी रिंग नजर आती है। रिंग विजय ने उसी हाथ में पहनी, जिसमें सगाई की अंगूठी पहनी जाती है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: अचानक हुई थी ‘तुम मेरे न हुए’ गाने की शूटिंग, रश्मिका ने सॉन्ग को लेकर किया दिलचस्प खुलासा 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने दी विजय देवरकोंडा को बधाई
कई फैंस का ध्यान विजय की अंगूठी पर गया। फैंस ने विजय की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया और उन्हें बधाई भी दी है। सगाई की खबर के बाद से विजय और रश्मिका साथ नजर नहीं आए हैं। जबकि सगाई से पहले कई बार दोनों को साथ देखा गया। 

विजय और रश्मिका मंदाना का करियर फ्रंट
विजय देवरकोंडा के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी एक फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज हुई। वहीं जल्द ही रश्मिका मंदाना की एक साउथ फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ रिलीज होगी। इसके अलावा वह आयुष्मान खुराना के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘थामा’ में भी नजर आएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed