Rashmika Mandanna: अचानक हुई थी ‘तुम मेरे न हुए’ गाने की शूटिंग, रश्मिका ने सॉन्ग को लेकर किया दिलचस्प खुलासा
Tum Mere Na Huye: साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'थामा' से चर्चा में हैं। बीते दिनों फिल्म का गाना 'तुम मेरे न हुए' रिलीज हुआ था। अब एक्ट्रेस ने इस गाने की शूटिंग को लेकर एक खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का हाल ही में एक गाना रिलीज हुआ 'तुम मेरे न हुए', जिसने काफी चर्चा बटोरी। आपको बताते चलें कि ये उनकी आगामी फिल्म 'थामा' का सॉन्ग का था। आज रविवार के दिन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर गाने से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सॉन्ग के बारे में दिलचस्प किस्सा साझा किया है। चलिए जानते हैं पूरी खबर।
अचानक बना था 'तुम मेरे न हुए' गाने का प्लान
रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी आगामी फिल्म का गाना 'तुम मेरे न हुए' के कुछ पलों को साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा,
'इस गाने के पीछे की कहानी यह है कि हम लगभग 10-12 दिनों से एक बहुत ही आश्चर्यजनक स्थान पर शूटिंग कर रहे थे। आखिरी दिन हमारे निर्माता और निर्देशक को अचानक एक शानदार विचार आया, जहां उन्होंने कहा, 'रुको, हम यहां एक गाना क्यों नहीं शूट करते। यह एक शानदार लोकेशन भी है।' मैंने कहा क्यों नहीं और लगभग 3-4 दिनों में हमने यह सब संभव कर लिया।'
अभिनेत्री ने क्रू मेंबर्स का किया धन्यवाद
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘अंत में हम इसे देखकर आश्चर्यचकित थे। इसके लिए सभी डांसर्स, कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट, सेट के लोगों, लाइट्स डिपार्टमेंट, डायरेक्शन डिपार्टमेंट, प्रोडक्शन डिपार्टमेंट को धन्यवाद। यह गाना आपकी कड़ी मेहनत की वजह से संभव हुआ।’ इसके अलावा उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सभी दर्शक गाने का आनंद ले रहे होंगे।
यह खबर भी पढ़ें: Raghav Juyal: मन्नत में एंट्री करते ही आर्यन खान से यह सवाल कर बैठे थे राघव, बोले- 'तुरंत हुआ गलती का एहसास'
'थामा' फिल्म के बारे में
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें ‘स्त्री’, ‘स्त्री 2’, ‘मुंजा’ और ‘भेड़िया’ जैसी फिल्में शामिल हैं। ‘थामा’ का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। इसमें परेश रावल भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।