फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Antony wife fatima wrote an emotional note after the death of her daughter says Come back Thangam

Vijay Antony: बेटी की मौत के गम से उबर नहीं पाईं विजय एंटनी की पत्नी, सोशल मीडिया पर लिखा- वापस आ जाओ थंगम

Tue, 10 Oct 2023 05:27 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 10 Oct 2023 05:27 PM IST
सार

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विजय एंटनी इस वक्त बेहद तकलीफ के दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उनकी बेटी मीरा का निधन हो गया था, जिससे वह और उनकी पत्नी फातिमा उबर नहीं पाए हैं।

विज्ञापन
Vijay Antony wife fatima wrote an emotional note after the death of her daughter says Come back Thangam
विजय एंटनी - फोटो : Social media

विस्तार

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विजय एंटनी इस वक्त बेहद तकलीफ के दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उनकी बेटी मीरा का निधन हो गया था, जिससे वह और उनकी पत्नी फातिमा उबर नहीं पाए हैं। अब फातिमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके अपनी बेटी को याद किया। उन्होंने इस भावुक नोट में अपनी बेटी को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


फातिमा ने लिखी यह बात
फातिमा लगातार बेटी मीरा के निधन के गम से उबरने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, उन्हें अब भी यह उम्मीद कि उनकी बेटी वापस आ जाएगी। हाल ही में फातिमा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'अगर मुझे पता होता कि तुम 16 वर्ष तक ही जीवित रहोगी तो मैं तुम्हें अपने बेहद करीब रखती। यहां तक कि तुम्हें सूरज और चांद भी नहीं दिखाती।'
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: शाहरुख, सनी ने लहराया सबसे ऊंचा परचम, हिंदी के आधे तक भी नहीं पहुंच पाया तेलुगु सिनेमा

विज्ञापन
विज्ञापन


विजय एंटनी को भी पोस्ट में किया टैग
बता दें कि अपने इस पोस्ट में फातिमा ने विजय एंटनी को भी टैग किया। इसके बाद फातिमा ने लिखा कि मीरा हम तुम्हारे बिना नहीं जी सकते.. बाबा-अम्मा के पास वापस आ जाओ...लव यू थंगम। सोशल मीडिया पर इस नोट को पढ़ने के बाद फैंस भावुक हो गए हैं। यूजर्स इमोशनल इमोजी शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  
 

यह भी पढ़ें: 'जब मैं शूटिंग नहीं करती तो मैं पढ़ती हूं, सोनम ने किताबों के प्रति व्यक्त किया अपना प्रेम



विजय ने बेटी को बताया था बहादुर
गौरतलब है कि बेटी के निधन के बाद विजय एंटनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर तमिल में एक इमोशनल पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी को बहादुर बताया था। साथ ही, मीरा के अच्छे काम की भी जानकारी दी थी। बता दें कि विजय एंटनी की बेटी मधु 16 वर्ष की थीं और 12वीं की छात्रा थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 सितंबर की सुबह जब एक्टर विजय एंटनी अपनी बेटी के कमरे में गए तो वह पंखे से लटकी मिलीं। विजय अपनी बेटी को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने मीरा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed