फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vicky Kaushal film Chhaava Was success due to Character Not because of vicky kaushal says Mahesh Manjrekar

Mahesh Manjrekar: 'छावा' की कामयाबी पर बोले महेश मांजरेकर, कहा- लोग विक्की कौशल को देखने नहीं आए, बल्कि...

Sun, 27 Apr 2025 06:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 27 Apr 2025 06:20 PM IST
सार

Mahesh Manjrekar On Chhaava: अभिनेता महेश मांजरेकर ने फिल्म छावा की कामयाबी पर टिप्पणी की है। उनका कहना है कि यह फिल्म विक्की कौशल की वजह से नहीं बल्कि दूसरी वजह से कामयाब हुई है।

विज्ञापन
Vicky Kaushal film Chhaava Was success due to Character Not because of vicky kaushal says Mahesh Manjrekar
महेश मांजरेकर, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि फिल्म ने दर्शकों में गर्व की भावना जगाई। महाराष्ट्र के योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर बनी फिल्म ने पूरी दुनिया में 800 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक चरित्र की वजह से मिली कामयाबी
हाल ही में मिर्ची मराठी के साथ बातचीत में मशहूर अभिनेता महेश मांजरेकर ने फिल्म की कामयाबी पर टिप्पणी की है। फिल्म को लेकर उन्होंने एक अलग बात कही। उन्होंने कहा फिल्म की कामयाबी लीड रोल निभाने वाले अभिनेता के बजाए ऐतिहासिक चरित्र की वजह से थी।
Shubman Gill: जब शुभमन ने सारा को डेट करने की कबूली थी बात, अब बोले रिश्तों के लिए वक्त नहीं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Vicky Kaushal film Chhaava Was success due to Character Not because of vicky kaushal says Mahesh Manjrekar
छावा का दृश्य - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
दर्शक संभाजी महाराज का चरित्र देखने आए
मराठी में बात करते हुए महेश ने कहा 'विक्की कौशल बहुत अच्छे अभिनेता हैं। उनकी फिल्म छावा ने 800 करोड़ की कमाई की। लेकिन विक्की कौशल ये नहीं कह सकते कि लोग उन्हें देखने के लिए आए। अगर ऐसा होता तो लोग उनकी दूसरी फिल्में भी देखने आते। लोग संभाजी माहाराज का चरित्र देखने आए। उनकी पिछली फिल्मों ने इतना अच्छा नहीं किया।'
Vijay Deverakonda: साउथ के एक्टर विजय ने बताया किस तरह रुकेंगे पहलगाम जैसे हमले, पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी
विज्ञापन

महाराष्ट्र ने उद्योग बचाया
महेश मांजरेकर ने कहा यह महाराष्ट्र ही था जिसने वास्तव में फिल्म को ऐतिहासिक सफलता दिलाई। उन्होंने कहा 'मेरे महाराष्ट्र ने हिंदी फिल्म उद्योग को बचाया है, इसे याद रखें। आज छावा अच्छा कर रही है। इसका 80 फीसद श्रेय महाराष्ट्र को जाता है। असल में 90 फीसद श्रेय पूणे और इसके आस-पास के इलाकों को जाता है। महाराष्ट्र फिल्म उद्योग को बचा सकता है।'

फिल्म के बारे में
'छावा' फिल्म इस साल 14 फरवरी को रिलीज हुई थी। इसमें विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और आशुतोष राणा हैं। फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजयन ने किया था। छावा ने भारत में 600 करोड़ तो पूरी दुनिया में 807.6 करोड़ रुपये कमाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed