Shubman Gill: जब शुभमन ने सारा को डेट करने की कबूली थी बात, अब बोले रिश्तों के लिए वक्त नहीं
Shubman Gill Relationship: क्रिकेटर शुभमन गिल ने हाल ही में कुबूल किया है कि वह पिछले तीन सालों से सिंगल हैं। एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने कुबूल किया था कि वह सारा को डेट कर रहे हैं।
विस्तार
क्रिकेटर शुभमन गिल ने हाल ही में बताया कि वह किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यह कहकर लोगों को हैरान कर दिया था कि वह तीन साल से सिंगल हैं। उनके मुताबिक उनका जिन लोगों के साथ नाम जोड़ा गया उनका उनसे कोई लेना देना नहीं है। हालांकि एक बार शुभमन गिल ने धीरे से कहा था कि शायद वह 'सारा' को डेट कर रहे हैं।
सारा का सारा सच बता दिया
पंजाबी शो 'दिल दीयां गल्ला' में सोनम बाजवा के साथ बातचीत के बाद ये अटकलें लगाई जाने लगीं थीं कि शुभमन सारा के साथ रिश्ते में हैं। शो में सोनम बाजवा ने पूछा कि क्या आप 'सारा' के साथ रिश्ते में हैं? इस पर शुभमन ने धीरे से जवाब दिया था 'शायद'। इसके बाद बाजवा ने उनसे कहा था कि तो उसे पूरा सच बता दीजिए। उन्होंने कहा 'सारा का सारा सच बोलो।' इस पर शुभमन ने जवाब दिया 'सारा का सारा सच बोल दिया।'
Vijay Deverakonda: साउथ के एक्टर विजय ने बताया किस तरह रुकेंगे पहलगाम जैसे हमले, पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी
शुभमन गिल ने नकारी थी रिश्ते की बात
हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत में शुभमन गिल ने कहा था। वह किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। उन्होंने उनका नाम सारा अली खान, सारा तेंदुलकर और अवनीत कौर से जोड़ने के बारे में कहा था कि उनका समय बहुत वयस्त है, इसलिए वह रिश्ते के बारे में सोच भी नहीं सकते। उन्होंने कहा था कि उन्हें ये बकवास लगता है कि वह जिससे कभी मिले नहीं उनके साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है।
Moushumi Chatterjee: इस वजह से साथी कलाकार को मौसमी चटर्जी ने मारा था थप्पड़, हाथ से निकलीं कई फिल्में
सारा अली खान ने रिश्ते की बात नकारी
सारा अली खान के साथ रिश्ते पर सिर्फ शुभमन ने ही मना नहीं किया, बल्कि इससे पहले सारा अली खान भी अपने रिश्ते के बारे में इंकार कर चुकी हैं। 'कॉफी विद करण' में सारा से शुभमन के साथ रिश्ते के बारे में पूछा गया। इस पर सारा ने कहा 'आपने गलत सारा को पकड़ा। सारा का सारा दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ा है।'
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के डेटिंग की अफवाहों ने तब जोर पकड़ा था जब वह एक एवेंट में साथ देखे गए थे।