Vijay Deverakonda: साउथ के एक्टर विजय ने बताया किस तरह रुकेंगे पहलगाम जैसे हमले, पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी
Vijay Deverakonda on Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर साउथ के एक्टर विजय देवरकोंडा ने अपनी बात रखी है। उन्होंने पाकिस्तानियों को खरी-खोटी सुनाई है और भारतीयों से एक अपील की है।
विस्तार
साउथ के मशहूर एक्टर विजय देवरकोंडा ने हाल ही में हुए पहलगाम हमले पर अपनी बात रखी है। सूर्या की अदाकारी वाली फिल्म 'रेट्रो' की प्री रिलीज के मौके पर विजय ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने लोगों से अपील की वह ऐसे बुरे वक्त में आपस में एकता बनाए रहें।
शिक्षा से निकलेगा हल
विजय ने कट्टरपंथ से लड़ने में शिक्षा की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कई आतंकवादियों का ब्रेनवॉश किया जाता है। तेलुगु और अंग्रेजी में बोलते हुए उन्होंने कहा 'कश्मीर में जो हो रहा है उसका हल भी शिक्षा है। ये सुनिश्चित करना जरूरी है कि उनका दिमाग न खराब किया जाए। वह (पाकिस्तानी) क्या हासिल कर लेंगे? कश्मीर भारत का हिस्सा है और कश्मीरी हमारे हैं। दो साल पहले, मैंने 'कुशी' की शूटिंग कश्मीर में की थी। उनके (कश्मीरियों) के साथ मेरी बहुत अच्छी यादें हैं।'
Moushumi Chatterjee: इस वजह से साथी कलाकार को मौसमी चटर्जी ने मारा था थप्पड़, हाथ से निकलीं कई फिल्में
पाकिस्तानियों पर भड़के विजय
उन्होंने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा 'पाकिस्तान अपनी हालत नहीं संभाल सकता, उनके पास पानी और बिजली नहीं है। वह यहां क्या करना चाहते हैं? भारत को पाकिस्तान पर हमला करने की जरूरत नहीं है क्योंकि पाकिस्तानी खुद अपनी सरकार से बहुत ज्यादा परेशान हो चुके हैं। अगर ऐसे ही चलता रहा तो वो लोग खुद सरकार पर हमला कर देंगे। उनका व्यवहार 500 साल पहले के आदिवासियों जैसा है।'
Katrina Kaif: रणबीर की एक्स होने के बावजूद कैटरीना के आलिया से अच्छे हैं रिश्ते, दीपिका से रिश्ते पर भी बोलीं
खुश रहकर कर सकतें हैं तरक्की
विजय ने आगे कहा 'हम लोगों को एकजुट रहना चाहिए और एक दूसरे के साथ प्यार से रहना चाहिए। हमें हमेशा आगे बढ़ने और एकजुट रहने की जरूरत है। शिक्षा सबसे जरूरी है। आइए हम सभी खुश रहें और अपने माता-पिता को खुश रखें, तभी हम तरक्की कर सकते हैं।'
विजय ने एक्स पर भी पहलगाम हमले के बारे में लिखा था। उन्होंने हमले पर दुख जताया था।
कब हुआ पहलगाम हमला?
आपको बता दें 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम जिले में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। हमला 'द रेसिस्टेंट फ्रंट' के आतंकियों ने किया। हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग जख्मी हो गए। हमले पर कई बॉलीवुड सितारों ने गम व गुस्से का इजहार किया है।