{"_id":"66eeaea804cd73fc520d10ed","slug":"vettaiyan-actor-rajinikanth-dedicated-an-emotional-tribute-for-amitabh-bachchan-on-audio-launch-event-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vettaiyan: 'पूरा बॉलीवुड उन पर हंस रहा था', बिग बी के आर्थिक तंगी के दिनों को याद कर बोले रजनीकांत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vettaiyan: 'पूरा बॉलीवुड उन पर हंस रहा था', बिग बी के आर्थिक तंगी के दिनों को याद कर बोले रजनीकांत
Sat, 21 Sep 2024 05:14 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:14 PM IST
सार
रजनीकांत ने अपने भाषण में कहा, "जब अमित जी फिल्में बना रहे थे, तब उन्हें बहुत घाटा हुआ। वे अपने चौकीदार को वेतन भी नहीं दे पा रहे थे। उनका जुहू वाला घर सार्वजनिक बोली में आ गया। पूरा बॉलीवुड उन पर हंस रहा था।"
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत
- फोटो : इंस्टाग्राम @ amitabhbachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही अपनी 170वीं फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म के ऑडियो लॉन्च का आयोजन किया गया। अब हाल ही में, रजनीकांत ने याद किया जब अमिताभ बच्चन आर्थिक संकट में थे और पूरा बॉलीवुड उन पर हंस रहा था। इस ऑडियो लॉन्च के मौके पर रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन के लिए एक भाषण भी दिया। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
अमिताभ के संघर्ष पर बोले रजनीकांत
रजनीकांत ने अपने भाषण में कहा, "जब अमित जी फिल्में बना रहे थे, तब उन्हें बहुत घाटा हुआ। वे अपने चौकीदार को वेतन भी नहीं दे पा रहे थे। उनका जुहू वाला घर सार्वजनिक बोली में आ गया। पूरा बॉलीवुड उन पर हंस रहा था... दुनिया सिर्फ आपके पतन का इंतजार करेगी। तीन सालों में, उन्होंने सारे विज्ञापन किए, केबीसी से सारा पैसा कमाया और उसी गली में जुहू वाले घर के साथ-साथ तीन घर वापस खरीदे। वे वाकई इंस्पायरिंग हैं। वे 82 साल के हैं और वे दिन में 10 घंटे काम करते हैं।"
अभिनेता ने सुनाया यह किस्सा
उन्होंने आगे कहा, "अमिताभ जी के पिता एक बेहतरीन लेखक थे। वे अपने प्रभाव के कारण कुछ भी कर सकते थे। लेकिन परिवार के प्रभाव के बिना वे अकेले ही करियर में आए... एक बार अमिताभ जी का भयानक एक्सीडेंट हुआ था। उस समय इंदिरा गांधी विदेश में एक कॉन्फ्रेंस में गई हुई थीं। जब उन्हें इस दुर्घटना के बारे में पता चला तो वे तुरंत भारत आ गईं। तब जाकर सबको पता चला कि राजीव गांधी और अमिताभ जी ने साथ में पढ़ाई की है।"
विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि 'वेट्टैयन' में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। यह उनकी पहली तमिल फिल्म है। उनके अलावा इसमें फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन और वीजे रक्षण ने भी हैं। अमिताभ बच्चन और रजनीकांत वर्षों बाद इस फिल्म में साथ दिखने जा रहे हैं। 'वेट्टैयन' 10 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है।