Anjana Bhowmick Death: दिग्गज बंगाली अभिनेत्री अंजना भौमिक का निधन, 79 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
दिग्गज बंगाली अभिनेत्री अंजना भौमिक ने 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेत्री के निधन का कारण भी सामने आ गया है।
विस्तार
दिग्गज बंगाली अभिनेत्री अंजना भौमिक का निधन हो गया है। अभिनेत्री सांस संबंधी समस्या से जूझ रही थीं। तबीयत नासाज होने के बाद परिजनों ने उन्हें शुक्रवार रात दक्षिण कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह 79 वर्षीय अंजना ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अंजना रिश्ते में अभिनेता जिशु सेनगुप्ता की सास लगती थीं।
लंबे समय से थीं बीमार
अंजना भौमिक के निधन के वक्त उनकी बेटी नीलांजना और उनके दामाद जिशु उनके साथ अस्पताल में मौजूद थे। रिपोर्ट्स की मानें तो अंजना भौमिक लंबे समय से बीमार थीं और उन्हें उम्र संबंधित स्वास्थ समस्याएं थीं। कथित तौर पर वह पिछले पांच-छह महीने से बिस्तर पर थीं और उनकी बेटियां नीलांजना और चंदना उनकी देखभाल कर रही थीं। निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी, अरिंदम सिल और बंगाली सिनेमा के अन्य सितारे भी अंजना के स्वर्गवास की खबर जानकर अस्पताल पहुंचे।
Suhani Bhatnagar Dies: 19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर का निधन, दंगल में निभाया था छोटी बबीता का किरदार
अंजना भौमिक की निजी जिंदगी
अंजना भौमिक का जन्म दिसंबर 1944 में हुआ था। उनकी शादी अनिल शर्मा नाम के एक नौसेना अधिकारी से हुई थी। उनकी दो बेटियां नीलांजना और चंदना हैं। बड़ी बेटी नीलांजना कभी अपनी मां की तरह एक अभिनेत्री थीं, उन्हें टीवी शो 'हिप हिप हुर्रे' में देखा गया था। हालांकि, नीलांजना भी कई सालों से अभिनय से दूर हैं और पति जिशु सेनगुप्ता के साथ कोलकाता में रह रही हैं।
Pushpa Part 3: 'पुष्पा: द रूल' के बाद मेकर्स लेकर आएंगे फिल्म का तीसरा भाग! अल्लू अर्जुन ने किया बड़ा खुलासा
अंजना भौमिक का फिल्मी करियर
20 साल की उम्र में अंजना भौमिक ने 1964 की बंगाली फिल्म 'अनुस्तुप चंदा' से डेब्यू किया था। अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर अंजना रख लिया था। वह स्क्रीन पर दिवंगत अभिनेता उत्तम कुमार के साथ अपनी केमिस्ट्री के लिए जानी गईं। उन्होंने 'थाना थेके अस्ची', 'चौरंगी', 'नायिका संबाद', 'कभी मेघ' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। फिल्म 'महेश्वेता' (1967) में सौमित्र चटर्जी के साथ अंजना के अभिनय को खूब सराहा गया था। जानकारी हो कि अंजना ने कई साल पहले इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।