फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Pushpa The Rule makers will bring third part of the film Allu Arjun revealed Pushpa Part 3 details

Pushpa Part 3: 'पुष्पा: द रूल' के बाद मेकर्स लेकर आएंगे फिल्म का तीसरा भाग! अल्लू अर्जुन ने किया बड़ा खुलासा

Sat, 17 Feb 2024 01:48 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 17 Feb 2024 01:48 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन इन दिनों 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग में व्यस्त है। बर्लिनले फिल्म फेस्टिवल' में अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 3' की संभावना को लेकर दिलचस्प खुलासे किए हैं, जिसके बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है। 

विज्ञापन
After Pushpa The Rule makers will bring third part of the film Allu Arjun revealed Pushpa Part 3 details
पुष्पा: द रूल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पुष्पा: द रूल को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से जारी है। हाल ही में अल्लू अर्जुन भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने 'बर्लिनले फिल्म फेस्टिवल' में पहुंचे। इस फिल्म फेस्टिवल में 'पुष्पा: द राइज' का प्रीमियर आयोजित किया गया। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने फेस्टिवल को संबोधित भी किया और 'पुष्पा 3' की संभावना को लेकर दिलचस्प खुलासे किए।

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन के बयान से फैंस में बढ़ी उत्सुकता
फेस्टिवल में अल्लू अर्जुन ने कहा, 'आप निश्चित रूप से पुष्पा के तीसरे भाग की उम्मीद कर सकते हैं। हम इसे एक फ्रेंचाइजी बनाना चाहते हैं और इसे आगे बढ़ाने के लिए हमारे पास कई बड़ी योजनाएं हैं'। अभिनेता के इस बयान के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि निर्देशक सुकुमार ने पुष्पा फ्रेंचाइजी की कहानी कैसे आगे बढ़ाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फहद फासिल ने जताई थी तीसरे भाग की संभावना
गौरतलब है कि इससे पहले 'पुष्पा द राइज' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभिनेता फहद फासिल ने भी फिल्म के तीसरे भाग की संभावना जताई थी। एक साक्षात्कार में फहद ने कहा था कि जब सुकुमार ने पहली बार स्क्रिप्ट सुनाई थी तब यह सिर्फ एक फिल्म थी, लेकिन पुष्पा को बनाने के दौरान हमारे पास इतनी चीजें इकट्ठी हो गई कि फिल्म दो हिस्सों में बंट गई। फहद ने यह भी कहा था कि सुकुमार के पास इसे फ्रेंचाइजी बनाने के लिए पर्याप्त योजनाएं है।
Laapataa Ladies: ऐसे मिली किरण राव को फिल्म 'लापता लेडिज' की कहानी, निर्देशक ने आमिर खान को दिया श्रेय

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन इन दिनों फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग में व्यस्त है। 'पुष्पा: द रूल' में अल्लू अर्जुन 'पुष्पा राज' और और फहद फासिल 'भंवर सिंह शेखावत' की भूमिका में पर्दे पर वापस लौट रहे हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना, सुनील, अनसूया जैसे कलाकारों की भी वापसी हो रही है। फिल्म 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में रिलीज होगी। फिलहाल मेकर्स तय समय पर फिल्म की शूटिंग खत्म करके इसे दर्शकों के सामने पेश करने की तैयार में जुटे हुए हैं। 
Joshua: लंबे इंतजार के बाद 'जोशुआ: इमाई पोल काखा' सिनेमाघरों में आने को तैयार, मेकर्स ने जारी की रिलीज डेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed