फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vashu Bhagnani talks about hero no1 Govinda said he has his own temperament and that is how his mind works

Govinda: जब गोविंदा की लेट-लतीफी से परेशान हुए वाशु, बोले- वे देर से सेट पर आते थे, लेकिन अपना काम जानते हैं

Wed, 03 Apr 2024 11:50 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 03 Apr 2024 11:50 AM IST
सार


 वाशु भगनानी ने गोविंदा के साथ 'हीरो नंबर 1' से लेकर 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी हिट फिल्में दी हैं। बीते दिनों को याद करते हुए वाशु कहते हैं, 'गोविंदा सेट पर देर से जरूर आते थे, लेकिन वक्त पर अपना काम खत्म करना भी जानते थे।

विज्ञापन
Vashu Bhagnani talks about hero no1 Govinda said he has his own temperament and that is how his mind works
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्माता वाशु भगनानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अहम भूमिका निभाते दिखाई देने वाले हैं। वाशु भगनानी इस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। पिछले दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान निर्माता पुराने दिनों को याद करते दिखे। 
विज्ञापन


जब गोविंदा आए तीन दिन लेट 
बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दिने वाले गोविंदा इंडस्ट्री में अपनी लेट-लतीफी के लिए मशहूर हैं। उनके साथ काम कर चुके हर निर्माता-निर्देशक के पास उनसे जुड़े कई किस्से हैं। गोविंदा के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके वाशु भगनानी पिछले दिनों मीडिया से बातें करते हुए बोले, 'हम 'हीरो नंबर 1' की शूटिंग के लिए स्विट्जरलैंड पहुंच चुके थे। हमारे साथ लगभग 75 लोगों की टीम रही होगी। हम सब स्विट्जरलैंड पहुंच कर गोविंदा के आने का इंतजार कर रहे थे।' 
विज्ञापन


Chef Kunal Kapur: शेफ कुणाल कपूर की तलाक की याचिका मंजूर, पत्नी से तंग आकर लगाई थी कोर्ट में अर्जी, हुआ फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटिंग से पहले बन गया था पैक-अप का मूड
वाशु भगनानी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं पहले तो उनका इंतजार करता रहा, लेकिन जब वे तीन दिन तक नहीं आए तब मैंने उन्हें फोन किया। मैंने उनसे कहा कि आप अगर नहीं आ रहे हैं तो हम सब बिना शूटिंग पूरी किए ही भारत वापस लौट आते हैं। गोविंदा यह सुनकर नाराज हो गए और अगले दिन वे सुबह छह बजे स्विट्जरलैंड पहुंच गए थे। 

JNU: फिल्म का नाम क्यों रखा गया 'जेएनयू- जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी'? निर्देशक ने बताई पीछे की यह खास वजह

वक्त से पहले काम पूरा में माहिर 
 वाशु भगनानी ने गोविंदा के साथ 'हीरो नंबर 1' से लेकर 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी हिट फिल्में दी हैं। बीते दिनों को याद करते हुए वाशु कहते हैं, 'गोविंदा सेट पर देर से जरूर आते थे, लेकिन वक्त पर अपना काम खत्म करना भी जानते थे। 'हीरो नंबर 1' की शूटिंग के लिए जब वे सुबह छह बजे  स्विट्जरलैंड पहुंचे तब उन्होंने एक पेट्रोल पम्प के बाथरूम में शेविंग किया और सीधे सेट पर पहुंच गए। एक दिन में उन्होंने फिल्म के पहले गाने की 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली थी। वे अपना काम करना बखूबी जानते हैं। उनकी वजह से आजतक किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed