फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   vashu bhagnani accuses ali abbas zafar money laundering benami company bade miyan chote miyan

Vashu Bhagnani: निर्देशक अली अब्बास जफर पर अब वाशु ने लगाया मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, बोले- सच सामने लाना जरूरी

Mon, 08 Sep 2025 06:51 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 08 Sep 2025 06:51 PM IST
सार

Vashu Bhagnani Alleges AlI Abbas Zafar: प्रोड्यूर वाशु भगनानी ने डायरेक्टर अली अब्बास जफर पर अब नया आरोप लगाते हुए कहा है कि पैसों की रिकवरी से ज्यादा जरूरी है कि सच्चाई सामने आए ताकि भविष्य में किसी और निर्माता को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े

विज्ञापन
vashu bhagnani accuses ali abbas zafar money laundering benami company bade miyan chote miyan
वाशु भगनानी और अली अब्बास जफर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और मशहूर डायरेक्टर अली अब्बास जफर के बीच विवाद गहराता जा रहा है। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग से जुड़े इस वित्तीय विवाद ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। वाशु भगनानी ने अब नया आरोप लगाते हुए कहा है कि अली अब्बास जफर ने बेनामी कंपनी के जरिए बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग की है।
विज्ञापन


बेनामी कंपनी का खुलासा
वाशु भगनानी का दावा है कि अली अब्बास जफर की कंपनी 'एएजेड फिल्म्स' से सहयोग के दौरान उन्होंने जाना कि अबू धाबी में ‘जॉली जम्पर फिल्म्स एलएलसी’ नाम की एक और कंपनी रजिस्टर्ड है। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह उनकी ही किसी ग्रुप कंपनी का हिस्सा होगी, लेकिन हाल ही में पता चला कि यह कंपनी वास्तव में जफर के असिस्टेंट के नाम पर रजिस्टर्ड है और गुपचुप तरीके से चलाई जा रही है।
विज्ञापन


बजट में 80 करोड़ की बढ़ोतरी का आरोप
प्रोड्यूसर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान तय बजट से लगभग 70-80 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च दिखाया गया। यहां तक कि कलाकारों की फीस कम करवाने की कोशिश के बावजूद अंतिम खातों का निपटारा नहीं किया गया। वाशु का कहना है कि लगभग 11 महीनों से वे लगातार हिसाब मांग रहे हैं, लेकिन उनकी टीम की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बजाय यह प्रचार किया जा रहा है कि वे निर्माता नहीं बल्कि सिर्फ निर्देशक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Janhvi Kapoor: ब्राइडल लुक में नजर आईं जान्हवी कपूर, फैंस बोले- 'क्यूट प्रिंसेस'

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत 
इस मामले को लेकर पहले ही बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हो चुकी है। अब वाशु भगनानी ने संकेत दिया है कि वह इस मामले को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) और यहां तक कि सीबीआई तक ले जाएंगे। उनका कहना है कि पैसों की रिकवरी से ज्यादा जरूरी है कि सच्चाई सामने आए ताकि भविष्य में किसी और निर्माता को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

'सिर्फ सच्चाई सामने लानी है'
वाशु भगनानी ने साफ-साफ कहा,  'हमने फिल्म बनाने के दौरान जो भी पूंजी लगाई थी, वह हमारी जिम्मेदारी थी। अली और उनकी टीम प्रोडक्शन और डायरेक्शन देख रहे थे। लेकिन बाद में जो वित्तीय गड़बड़ियां सामने आईं, उन्होंने इस इंडस्ट्री की साख पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मेरा उद्देश्य सिर्फ सच्चाई सामने लाना है।”


अली अब्बास जफर की चुप्पी
फिलहाल अली अब्बास जफर की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि अली अब्बास जफर बॉलीवुड में ‘सुल्तान’, ‘टाइगर ज़िंदा है’ जैसी बड़ी हिट फिल्में बना चुके हैं। वहीं, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर शुरू से ही बजट और प्रोडक्शन पर सवाल उठते रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग और रिलीज
‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग मुंबई, लंदन, यूएई और जॉर्डन जैसे लोकेशन्स पर हुई थी। फिल्म अप्रैल 2024 में रिलीज हुई, लेकिन इसके पीछे की वित्तीय गड़बड़ियां अब सुर्खियों में हैं। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और ना ही दर्शकों ने इसे पसंद किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed