फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny sanskari ki tulsi kumari actress janhvi kapoor bridal look goes viral on social media see fans reaction

Janhvi Kapoor: ब्राइडल लुक में नजर आईं जान्हवी कपूर, फैंस बोले- 'क्यूट प्रिंसेस'

Mon, 08 Sep 2025 05:49 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 08 Sep 2025 05:49 PM IST
सार

Janhvi Kapoor Bridal Look: जान्हवी कपूर ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपना ब्राइडल लुक शेयर किया है, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
sunny sanskari ki tulsi kumari actress janhvi kapoor bridal look goes viral on social media see fans reaction
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor

विस्तार

जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच आज जान्हवी ने अपना लेटेस्ट ब्राइडल लुक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है।
विज्ञापन

 

जान्हवी कपूर का लुक
आज जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। इस लुक में जान्हवी ने ऑरेंज, रेड और येलो रंग के मल्टीकलर लहंगे में नजर आ रही हैं। इस खूबसूरत लहंगे के साथ जान्हवी ने हैवी ज्वैलरी कैरी की है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

जान्हवी कपूर का पोस्ट
जान्हवी कपूर ने अपना ब्राइडल लुक शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'कुछ पल बस आपके साथ रहते हैं। इसलिए नहीं कि उनका क्या मतलब है, बल्कि इसलिए कि वे आपको कैसा महसूस कराते हैं।' जान्हवी के इस लुक को उनके फैंस बेहद पसंद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
जान्हवी कपूर के इस लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और अपनी राय कमेंट कर शेयर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'मैंने कई अभिनेत्रियों को देखा लेकिन वह (जान्हवी) बहुत खूबसूरत हैं और दूसरों की तुलना में अधिक सुंदर हैं', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत खूबसूरत', एक और फैन ने लिखा, 'माशा अल्लाह खूबसूरत राजकुमारी', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत बहुत सुंदर', एक और फैन ने लिखा, 'खूबसूरत राजकुमारी'

जान्हवी कपूर का वर्कफ्रंट
जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में जान्हवी के साथ वरुण धवन नजर आएंगे। यह फिल्म इस दशहरा, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में जान्हवी और वरुण के अलावा सान्या मल्होत्रा और रोहित श्रॉफ नजर आएंगे। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन शशांक खेतान ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed