फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Varalaxmi Sarathkumar wedding date and location revealed with her boyfriend Nicholai Sachdev

Varalaxmi Wedding: ‘हनुमंतु’ की बहन की तय हो गई शादी, जानिए कब, कहां और किसको पहनाएंगी वरमाला

Wed, 12 Jun 2024 12:21 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 12 Jun 2024 12:21 PM IST
सार

वरलक्ष्मी सरथकुमार तेलुगु और तमिल सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन भूमिकाएं निभाई हैं। अब, वह जल्द ही मंगेतर निकोलाई सचदेव से शादी करने वाली हैं। जानिए कब और कहां और किस दिन होगी शादी

विज्ञापन
Varalaxmi Sarathkumar wedding date and location revealed with her boyfriend Nicholai Sachdev
वरलक्ष्मी सरथकुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

साउथ फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथकुमार ने मार्च में अपने प्रेमी निकोलाई सचदेव के साथ सगाई की थी। तभी से इस कपल को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। वरलक्ष्मी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने मंगेतर और सगाई पर हो रहे भद्दे कमेंट्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि 'वह मेरी नजर में हैंडसम हैं'। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथकुमार ने 1 मार्च को अपने प्रेमी निकोलाई सचदेव से गुपचुप सगाई की थी। हालांकि सगाई के बाद उन्होंने यह गुड न्यूज खुद सोशल मीडिया पर फोटोज साझा करके अपने सभी फैंस को सरप्राइज कर दिया था। उनकी सगाई में करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वरलक्ष्मी और निकोलाई एक दूसरे को तकरीबन 14 सालों से जानते हैं और वह जल्द ही डेस्टिनेशन मैरिज करने वाले हैं। आप भी जानिए कब और कहां कर रहे हैं शादी। 
विज्ञापन


डेस्टिनेशन मैरिज करेंगी वरलक्ष्मी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वरलक्ष्मी सरथकुमार अपने मंगेतर निकोलाई सचदेव से 2 जुलाई को थाईलैंड में बहुत ही भव्य तरीके से शादी रचाने वाली हैं। वरलक्ष्मी अपनी शादी में साउथ के कई नामी सिरातों को आमंत्रित कर सकती हैं। इस गेस्ट लिस्ट में सबसे ऊपर साउथ स्टार नयनतारा का नाम भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह जोड़ा डेस्टिनेशन मैरिज करेगा। वरलक्ष्मी के पिता सरथ कुमार और मां राधिका खुद ही शादी की सभी व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। वरलक्ष्मी की शादी से पहले का जश्न अभी चेन्नई में चल रहा है। 
विज्ञापन


वरलक्ष्मी हाल ही में तेलुगु सुपरहीरो फिल्म 'हनुमान' में नजर आई थीं। वरलक्ष्मी जल्द ही साउथ अभिनेता धनुष के साथ तमिल फिल्म 'रायन' में नजर आएंगी। यह फिल्म 26 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशक और लेखन धनुष ने ही किया है। इसका निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म में एस.जे.सूर्या, प्रकाश राज, सेल्वाराघवन, संदीप किशन, कालीदास जयराम, दुशारा विजयन, अपर्णा बालमुरली, वरलक्ष्मी सरथकुमार और सरवनन जैसे कलाकार नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Farah Khan: जब मर्लिन मुनरो स्टाइल में पूजा बेदी ने दिया था पोज, फराह खान बोलीं- बेहोश हो गया था....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed