फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vaibhavi Upadhyaya Death Actress Fiance Reveals They Both Wear Seat Belt at the Time of Accident

Vaibhavi Upadhyaya: एक्सीडेंट के समय वैभवी ने नहीं लगाई थी सीट बेल्ट? अभिनेत्री के मंगेतर का बड़ा खुलासा

Fri, 26 May 2023 01:51 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 26 May 2023 01:51 PM IST
सार

इस खबर से वैभवी के परिजन, इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस गहरे सदमे में हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस के मंगेतर ने दुर्घटना के समय सीट बेल्ट को लेकर खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Vaibhavi Upadhyaya Death Actress Fiance Reveals They Both Wear Seat Belt at the Time of Accident
वैभवी उपाध्याय - फोटो : संवाद

विस्तार

'साराभाई वर्सेस साराभाई' शो में जैस्मिन का किरदार निभाकर घर-घर अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय ने महज 32 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मंगलवार को एक्ट्रेस की मौत हिमाचल प्रदेश में एक कार दुर्घटना में हुई। इस खबर से वैभवी के परिजन, इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस गहरे सदमे में हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस के मंगेतर ने दुर्घटना के समय सीट बेल्ट को लेकर खुलासा किया है। 

विज्ञापन
 

वैभवी के मंगेतर ने दिया यह बयान
गौरतलब है कि वैभवी उपाध्याय का अंतिम संस्कार बुधवार, 24 मई को मुंबई में किया गया। अंतिम संस्कार में जेडी मजीठिया के अलावा गौतम रोडे भी मौजूद थे। वायरल वीडियो में गौतम को श्मशान घाट पर अपनी आंखों से आंसू पोंछते देखा गया। वैभवी के निधन से टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

विज्ञापन


Fanaa: फिल्म 'फना' को पूरे हुए 17 साल, काजोल ने साझा कीं खूबसूरत यादें

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 वैभवी ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी ?
हाल ही में, एक इंटरव्यू में दिवंगत एक्ट्रेस वैभवी के मंगेतर जय ने घटनाक्रम को बताते हुए अभिनेत्री के सुरक्षा को लेकर कई खुलासे करते हुए कहा, हमेशा ऐसा नोशन रहता है कि आप रोड ट्रिप पर स्पीड में रहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। हमारी कार रुकी हुई थी और ट्रक के गुजरने का इंतजार कर रही थी। मैं ज्यादा बात करने की सिचुएशन में नहीं हूं, लेकिन मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि लोग यह न समझें कि हमने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी या तेज स्पीड से गाड़ी चला रहे थे।


Devika-Himanshu: देविका रानी और हिमांशु राय के जीवन पर बनेगी फिल्म, अश्वनी अय्यर करेंगी मूवी का निर्देशन

 

जेडी मजेठिया ने की थी वैभवी के मौत की पुष्टि
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  वैभवी के भाई अंकित उपाध्याय ने बताया, ‘वैभवी और जय को रोड ट्रिप और पहाड़ों का बहुत शौक था। उन्होंने मुंबई से कुल्लू की ट्रिप प्लान की थी और उन्होंने 15 मई को यहां से शुरुआत की। बंजार में उनका एक्सीडेंट हो गया था।' इसी दुर्घटना को लेकर जेडी मजीठिया ने कहा, 'ट्रक के गुजरने पर कार को धक्का लगा और कार घाटी में जा गिरी। वैभवी ने सीट बेल्ट भी नहीं लगा रखी थी। वह नियति की पुकार थी। उनकी मृत्यु हो गई।' जेडी मजेठिया ने ही मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर वैभवी के निधन की पुष्टि की थी।























 
इस खबर से वैभवी के परिजन, इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस गहरे सदमे में हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस के मंगेतर ने दुर्घटना के समय सीट बेल्ट को लेकर खुलासा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed