{"_id":"66c756d1382394b5b0079537","slug":"vaani-kapoor-birthday-know-about-shamshera-shuddh-desi-romance-actress-career-movies-and-net-worth-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaani Kapoor Birthday: कई ऑडिशन के बाद वाणी के हाथ लगी थी ‘शुद्ध देसी रोमांस’, करोड़ों है एक्ट्रेस की नेटवर्थ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vaani Kapoor Birthday: कई ऑडिशन के बाद वाणी के हाथ लगी थी ‘शुद्ध देसी रोमांस’, करोड़ों है एक्ट्रेस की नेटवर्थ
Fri, 23 Aug 2024 07:58 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 23 Aug 2024 07:58 AM IST
सार
वाणी कपूर आज इंडस्ट्री में जिस जगह खड़ी हैं वहां तक पहुंचने में उन्हें काफी संघर्षों से गुजरना पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वक्त पर तो वह होटल में भी काम किया करती थीं।
विज्ञापन
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अभिनेत्री वाणी कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वाणी ने वर्ष 2013 में फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। इससे पहले उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया। वाणी सिर्फ अपने अभिनय ही नहीं, बल्कि डांस के लिए भी मशहूर हैं। रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' के दौरान खुद वाणी ने कहा था कि डांस उनका जुनून है।
विज्ञापन
Unbeatable Stree 2: तारा सिंह का हथौड़ा चकनाचूर, अब ‘स्त्री 2’ तोड़ेगी ‘कल्कि 2898 एडी’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड
विज्ञापन
होटल में कर चुकी हैं नौकरी
वाणी कपूर आज इंडस्ट्री में जिस जगह खड़ी हैं वहां तक पहुंचने में उन्हें काफी संघर्षों से गुजरना पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वक्त पर तो वह होटल में भी काम किया करती थीं। वाणी कपूर ने टूरिज्म में बैचलर डिग्री लेने के बाद जयपुर के ओबेरॉय होटल्स एंड रिजॉर्ट में इंटर्नशिप की थी। इसके बाद इसी होटल में एक्ट्रेस ने काफी वक्त काम भी किया।
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Interview: कामयाबी और जीवन दो अलग अलग बातें हैं और इनमें संतुलन बेहद जरूरी
सपना पूरा करने आईं मुंबई
इसके बाद वाणी ने मॉडलिंग की दुनिया का रुख किया। हालांकि, अपने इस फैसले में उन्हें पिता के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन वाणी अपना सपना पूरा करने में जुटी रहीं। मॉडलिंग के रास्ते अभिनय की दुनिया में एंट्री लेने वाणी मुंबई आ गईं। यहां इन्होंने एक के बाद एक कई ऑडिशन दिए तब जाकर पहली फिल्म नसीब हुई। फिल्मी करियर की बात करें तो वाणी ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।
Katrina Kaif: अभिनय ही नहीं बिजनेस में भी बेस्ट देती हैं कैटरीना, दोनों के बीच संतुलन बनाने को बताया मुश्किल
23 बार किया था लिपलॉक!
वाणी ने कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन, सबसे ज्यादा लोकप्रियता उन्होंने रणवीर सिंह के साथ आई फिल्म ‘बेफिक्रे’ से बटोरी। इस फिल्म में दोनों ने एक नहीं बल्कि 23 बार लिपलॉक किया था। वाणी रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'शमशेरा' में भी नजर आ चुकी हैं। वाणी कपूर संपत्ति के मामले में भी खूब रईस हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री की नेटवर्थ करीब 18 से 20 करोड़ रुपये है। फिल्मों के अलावा वे मॉडलिंग और विज्ञापनों से भी पैसा कमाती हैं।
Nakuul Mehta: नकुल मेहता ने कोलकाता की अमानवीय घटना पर दी प्रतिक्रिया, कहा- हम तब जागे जब बहुत देर हो चुकी थी