Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Uttarakhand Samwad 2025: suniel shetty talks about his fitness secret for good health at Amarujala Samwad

Suniel Shetty: 'मां के हाथ का खाना खाया, प्रोटीन शेक नहीं पिया', 64 की उम्र में फिटनेस पर बोले सुनील शेट्टी

Sun, 15 Jun 2025 12:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 15 Jun 2025 12:55 AM IST
सार

Suniel Shetty in Amar Ujala Samwad 2025: अभिनेता सुनील शेट्टी हाल ही में देहरादून में आयोजित अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम संवाद में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों और कारोबार के अलावा फिटनेस पर भी बात की।

विज्ञापन
Uttarakhand Samwad 2025: suniel shetty talks about his fitness secret for good health at Amarujala Samwad
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुनील शेट्टी की उम्र करीब 64 वर्ष है। मगर, फिटनेस के मामले में वे युवाओं को मात देते हैं। अक्सर फैंस जानना चाहते हैं कि सुनील शेट्टी की इस सेहत और फिटनेस का राज क्या? खुद अभिनेता ने हाल ही में इसका खुलासा किया। सुनील शेट्टी ने 10 जून को देहरादून में आयोजित अमर उजाला से संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। यहां उन्होंने कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। जानिए

विज्ञापन
Trending Videos

मां के हाथ का खाना और फिटनेसन
संवाद में अभिनेता से पूछा गया, 90 का वो दशक, जब आप फिटनेस को फिल्मों में लेकर आए। आज बहुत से इंफ्लुएंसर हेल्थ टिप्स देते हैं। सुनील शेट्टी के हेल्थ का क्या मंत्र था, जो आज भी वो फॉलो करते हैं? इस पर सुनील शेट्टी ने कहा, 'कंसिस्टेंसी। सोमवार से शनिवार तक, मैं वर्कआउट करता हूं। नींद, अच्छा और सादा खाना। साढ़े छह बजे तक खाना। लोग जिम और प्रोटीन शेक के बारे में बात करते हैं। पहले यह फैसला लेना है कि हमें जिम जाना है। इसमें कंसिस्टेंसी बहुत जरूरी है। मैं तब भी प्योर खाना खाता था, मां के हाथ का खाना। मां के हाथ से प्यार में घी ज्यादा डल जाता था, उसके लिए वर्कआउट करना। सीजन वाले फल खाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रोटीन शेक नहीं पीता'
सुनील शेट्टी ने आगे कहा, 'मैं आज 64 साल का हूं और मैं अगर फिट हूं तो सिर्फ इसलिए कि मैं बहुत साधारण चीजें करता हूं'। मैं कभी प्रोटीन शेक नहीं लेता। मुझे वह अपने खाने में अपनी खुराक में मिल जाता है। लोग जिम और प्रोटीन शेक के बारे में बात करते हैं, लेकिन निरंतरता और अनुशासन जरूरी है। सोमवार से शनिवार कसरत जरूरी है। हर कीमत पर नींद जरूरी है। साढ़े छह-सात बजे से पहले खाना खत्म कर देना जरूरी है। सीजनल फल-सब्जियां खाएं। जो फल-सब्जियां सर्दियों में मिलती हैं, वो गर्मियों में खा रहे हैं तो फायदा नहीं है। मैं कभी प्रोटीन शेक नहीं लेता। मैं नहीं जानता कि वह अच्छा है या बुरा। स्वस्थ रहना बीमार रहने से ज्यादा सस्ता है'।

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी की फिल्में देख फैमिली के सिर में हो जाता था दर्द, संवाद में एक्टर ने किया खुलासा

विज्ञापन

बेटे अहान को दी क्या सलाह?
अभिनेता से आगे पूछा गया क्या बेटे अहान के साथ ऐसी चर्चा होती है कि यह सीन ऐसे करना चाहिए? इस पर उन्होंने कहा, 'नहीं, उसकी अपनी पर्सनैलिटी बाहर आना बहुत जरूरी है। मैंने हमेशा उससे यही कहा कि फेलियर से डरना मत। फेल हुए तो दोबारा कोशिश करना। कुछ और कर लेना, लेकिन टूटना मत। आजकल के बच्चों को एंजाइटी और डिप्रेशन बहुत जल्दी आ जाता है। मोबाइल फोन पर रहते हैं। बच्चे वर्चुअल वर्ल्ड में जी रहे हैं। रियल वर्ल्ड में नहीं जी रहे हैं। आप बस रियल रहें और असफलता से मत डरो। लोग बोल देते हैं कि फ्लॉप एक्टर है। मेरी फिल्म फ्लॉप हुईं, मैं तो फ्लॉप नहीं हुआ'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed