Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Uttarakhand Samwad 2025: Suniel Shetty Talks about debut in acting and Transit from action to other genre film

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी की फिल्में देख फैमिली के सिर में हो जाता था दर्द, संवाद में एक्टर ने किया खुलासा

Wed, 11 Jun 2025 03:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 11 Jun 2025 03:14 PM IST
सार

Uttarakhand Samwad 2025: अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम संवाद का आयोजन 10 जून को देहरादून में किया गया। यहां अभिनेता सुनील शेट्टी भी शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर पर दिलचस्प बात शेयर कीं।

विज्ञापन
Uttarakhand Samwad 2025: Suniel Shetty Talks about debut in acting and Transit from action to other genre film
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के वैचारिक कार्यक्रम संवाद का आयोजन 10 जून को देहरादून में किया। इसमें खेल, राजनीति, अध्यात्म एवं सिनेमा सहित अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े दिग्गज शामिल हुए। अभिनय की दुनिया के बलवान एक्टर सुनील शेट्टी ने भी संवाद में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने अभिनय करियर में आने का दिलचस्प किस्सा साझा किया।

विज्ञापन
Trending Videos

पहला मौका कब मिला ?
सुनील शेट्टी से संवाद में पूछा गया कि एक्टिंग का पहला ब्रेक आपके पास किस तरह से आया था? क्या उत्सुकता थी? माता-पिता की क्या प्रतिक्रिया थी? इस पर अभिनेता ने कहा, 'एक्टिंग का ऑफर इसलिए आया, क्योंकि मैं मार्शल आर्टिस्ट था। जिंदगी में एक स्टेज आती है हमेशा। जब मुझे फिल्मों का पहला ऑफर हुआ तो वह दौर था, जब डीवीडी पर फिल्में आने लगी थीं। लोगों ने सोचा कि कोई थिएटर जाएगा नहीं, और लोग घर बैठे-बैठे फिल्में देखेंगे। उस परिवर्तन के दौर में एक्शन बहुत चल रहा था। मैं मार्शल आर्ट बैकग्राउंड से आता हूं। किसी ने मुझे स्टेज पर लाइव देखा। उन्होंने मुझे ऑफर किया। एक टफ दौर में मुझे मौका मिला, क्योंकि एक्शन ही है जो मास तक पहुंचता है। मुझे मौका मिला'।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टर के पिता ने दी यह साल
सुनील शेट्टी ने आगे बताया,'ऑफर मिलने की बात मैंने पिताजी को जाकर बताई। उन्होंने कहा कि ध्यान देकर काम करोगे। रेस्टोरेंट के बारे में और बाकी चीजों के बारे में भूल जाओगे। लेकिन एक बात याद रखना कि एक छोटे से गांव का लड़का, मैंगलोर से जब निकलेगा तो पहले अपने गांव, अपनी कौम के बारे में सोचकर कोई स्टेप लेना। मैंने तभी तय किया कि मैं अपनी जिंदगी में कितना हासिल करूंगा मैं नहीं जानता हूं, लेकिन जब निकलूंगा तो एक गुडविल के साथ निकलूंगा। लोग कहें कि यह बहुत ईमानदार इंसान है'।

Suniel Shetty: अमर उजाला संवाद में सुनील शेट्टी ने साझा की पिता से मिली सीख, सुनाया जैकी श्रॉफ से जुड़ा किस्सा

विज्ञापन

एक्शन से ट्रांसिट क्यों और कैसे किया?
एक्टर से आगे पूछा गया कि उस समय एक्शन फिल्में बहुत आ रही थीं। क्या आपको ऐसा लगा कि मैं रोमांस वाले रोल भी कर सकता हूं, तो वैसे रोल भी मेरी तरफ आने चाहिए? सुनील शेट्टी ने कहा, 'बिल्कुल ऐसा लगता था। एक्शन फिल्में सक्सेसफुल थीं। खासतौर से जब बेटी हुई और बेटी, मां और पत्नी फिल्में देखते थे। मैं घर जाकर पूछता कि कैसी लगी फिल्म ? वो बोलते बहुत अच्छी लगी। साथ ही मैं ये भी देखता कि घर में सिरदर्द की गोलियां बहुत हैं, क्योंकि एक्शन देखकर सबके सिर में दर्द होने लगता था। जब सिरदर्द की गोलियां ज्यादा इस्तेमाल होने लगीं तब मुझे एहसास हुआ कि कुछ और करना चाहिए। तब मैंने 'गोपी किशन', 'धड़कन' और 'हेरा फेरी' जैसी फिल्में करने की कोशिश की। मेरी बहुत सारी फिल्में नहीं चलीं। मैं हारा। ट्रांजीशन लोगों को पसंद नहीं आया, लेकिन लगातार ट्राई करने के बाद मैं कहीं न कहीं जाकर सेटल हो गया'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed