{"_id":"65cb60090953edbb360d0a16","slug":"upcoming-movie-dashmi-visits-ramlalla-temple-in-ayodhya-performed-pooja-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dashmi: 'दशमी' की रिलीज से पहले रामलला के दरबार पहुंची पूरी टीम, भगवान श्रीराम का लिया आशीर्वाद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dashmi: 'दशमी' की रिलीज से पहले रामलला के दरबार पहुंची पूरी टीम, भगवान श्रीराम का लिया आशीर्वाद
Tue, 13 Feb 2024 06:02 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 13 Feb 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
रामलला के दर्शन करने पहुंची 'दशमी' की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
शांतनु ताम्बे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दशमी' आगामी 16 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। आज फिल्म की टीम ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। शांतनु ताम्बे ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की है। पूरी टीम हाथों में फिल्म के पोस्टर थामे और 'जय श्रीराम' का जयकारा लगाते हुए मंदिर की ओर बढ़ रही है। 'दशमी' में दलजीत कौर, वर्धन पुरी, गौरव सरीन, मोनिका चौधरी, खुशी हजारे, आदिल खान, स्वाति सेमवाल जैसे कलाकार हैं।
विज्ञापन
Bollywood Action Stars: फिल्मों में खतरों से खेलते हैं ये सितारे, खुद ही करते हैं अपने खतरनाक एक्शन सीन
विज्ञापन
बुराई पर अच्छाई का संदेश देती है फिल्म
इस फिल्म की टैगलाइन है, 'आओ कलयुग की दशमी में कलयुगी रावण को मिलाकर जलाते हैं'। इसके जरिए आज के समाज में बुराई पर अच्छाई की जीत को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म 'दशमी' समाज में फैली कुरीतियों और रुढ़ियों के खिलाफ आवाज बुलंद करती है।
विज्ञापन
Instagram पर यह पोस्ट देखें
Shantanu Anant Tambe (@shantanuananttambe) द्वारा साझा की गई पोस्ट
तीन दिन बाद होगी रिलीज
शांतनु ताम्बे ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फिल्म का एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें बुराई पर अच्छाई को विजयी तो होना ही है। युग कोई भी हो, रामराज्य तो आना ही है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'हर युग में राम राज्य आएगा। फिल्म की रिलीज को अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं'।
Kiran Rao: तलाक के बाद भी आमिर के साथ सहज हैं किरण राव, बोलीं- हम एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं
यूजर्स ने दी मेकर्स को बधाई
इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भी काफी उत्साह है। यूजर्स शांतनु ताम्बे और उनकी टीम को बधाई दे रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों के बीच काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
Vaadivaasal: 'वादीवासल' में धनुष ने किया सूर्या को रिप्लेस? फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म