{"_id":"66693512dd21a46c0e04da43","slug":"union-minister-suresh-gopi-said-he-has-been-given-a-big-responsibility-and-he-is-thankful-to-everyone-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suresh Gopi: महादेव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे अभिनेता व राज्यमंत्री सुरेश गोपी, लोगों का भी कहा शुक्रिया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Suresh Gopi: महादेव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे अभिनेता व राज्यमंत्री सुरेश गोपी, लोगों का भी कहा शुक्रिया
Wed, 12 Jun 2024 11:30 AM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:30 AM IST
सार
हाल में सामने आए 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी को केरल में अभूतपूर्व सफलता मिली है। पहली बार केरल में कमल खिलाने वाले सुरेश गोपी को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है, जिसके बाद उन्होंने लोगों का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
सुरेश गोपी
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विस्तार
बीते लोकसभा चुनाव में पहली बार केरल में भारतीय जनता पार्टी का खाता खुला है। पहली बार भाजपा के टिकट पर फिल्म अभिनेता से राजनेता बने सुरेश गोपी ने जीत हासिल की है। इस जीत के बाद उन्हें मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में पर्यटन और पेट्रोलियम राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसे उन्होंने बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि सभी क्षेत्रों के लोगों के समर्थन के कारण उन्हें सरकार के सदस्य के रूप में यह जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
New South Movies: सक्रांति 2025 पर रिलीज के लिए लाइन में लगी हैं साउथ की ये फिल्में, लेकिन फंस सकता है पेंच
विज्ञापन
मंदिर में की पूजा, लोगों का किया धन्यवाद
पर्यटन और पेट्रोलियम राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार केरल लौटने पर उन्होंने कोझिकोड शहर के थाली महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनका लोगों और मंदिरों से बहुत जुड़ाव है और उन्होंने इन सभी बातों को ध्यान में रखा है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा, "सभी क्षेत्रों के लोगों ने मुझे समर्थन दिया है। मैं किसी की भूमिका को कम नहीं कर सकता। मैंने एक जिम्मेदारी ली है। मैं सभी के सहयोग से यहां तक पहुंचा हूं।"
विज्ञापन
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने जीवनसाथी को लेकर की खुलकर बात, बताया- कैसी होनी चाहिए उनकी लाइफ पार्टनर
पर्यटन राज्यमंत्री के रूप में मिली है बड़ी जिम्मेदारी
पर्यटन राज्यमंत्री की जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए सुरेश गोपी ने कहा कि उनके पास यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उनके कर्तव्यों में पर्यटन गतिविधियों के लिए उपयुक्त देश के प्रमुख स्थानों की पहचान करना शामिल है। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से उनकी अब तक केवल केरल को लेकर ही बातचीत हुई है। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की पुजारी को लेकर की गई अज्ञानतापूर्ण टिप्पणी और कांग्रेस सांसद एम के राघवन की कोझिकोड में एम्स की मांग सहित राजनीतिक मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी।
Abha Sharma: किराएदार के कहने पर दिया 'पंचायत' का ऑडिशन, 14 साल पहले हुई थी प्रधान जी और अम्मा जी की मुलाकात
'मुख्यमंत्री के बयान उनकी अपनी सोच है'
पुजारी को लेकर मुख्यमंत्री की अज्ञानतापूर्ण टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि यह "उनकी जुबान, उनकी सोच है। मैं इस पर सवाल नहीं उठाउंगा। वो दोनों एक ही पार्टी से हैं। वे इसे सुलझा लेंगे।" इसके अलावा राघवन की एम्स की मांग पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद को भी अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मेरे भी कुछ अधिकार हैं। मैंने अपने अधिकार और इच्छाएं बता दी हैं।" बता दें कि सुरेश गोपी ने भाजपा के लिए त्रिशूर लोकसभा से जीत हासिल की है। यहां कांग्रेस, भाजपा और सीपीआई के प्रमुख उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर थी।