फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   know about New South Movies which are lined up for release on Sankranti 2025 Vishwambhara Good Bad Ugly

New South Movies: सक्रांति 2025 पर रिलीज के लिए लाइन में लगी हैं साउथ की ये फिल्में, लेकिन फंस सकता है पेंच

Wed, 12 Jun 2024 08:50 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 08:50 AM IST
सार

संक्रांति 2025 पर रिलीज के लिए फिल्मों की लाइन लंबी होती जा रही है, लेकिन निर्माताओं के लिए यह इतना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
know about New South Movies which are lined up for release on Sankranti 2025 Vishwambhara Good Bad Ugly
साउथ इंडियन फिल्में - फोटो : एक्स/इंस्टाग्राम - SitharaEnts/chiranjeevikonidela/mythriofficial

विस्तार

त्योहार के दिन फिल्मों को रिलीज करने का चलन कोई नया नहीं है। लगभग सभी बड़े त्योहारों पर किसी न किसी बड़े कलाकार की फिल्म रिलीज होती है। मकर सक्रांति भी ऐसा ही एक त्योहार है, जिस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होती है। मकर सक्रांति को आने में भले ही छह महीने हो, लेकिन इस दिन के लिए फिल्मों की रिलीज की लाइन लगना शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन


Rebel Moon: जैक स्नाइडर की दोनों रिबेल मून का अब रिलीज होगा डायरेक्टर्स कट वर्जन, नेटफ्लिक्स ने तय कर दी तारीख
विज्ञापन


सक्रांति 2025 पर रिलीज होगी रवि तेजा की 75वीं फिल्म 
कई बड़े निर्माता अपनी फिल्मों को मकर सक्रांति 2025 पर रिलीज करने की तैयार में जुट गए है। इसके लिए अभी से योजना बनाई जा रही है। आए दिन नई-नई फिल्मों का नाम इस सूची में शामिल होता जा रहा है। ताजा उदाहरण रवि तेजा की 75वीं फिल्म का है, जिसे भानु भोगवरपु डायरेरक्ट कर रहे हैं। निर्माताओं ने एलान किया है कि इसे संक्रांति 2025 पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा पहले भी कई फिल्मों को लेकर ऐसी ही घोषणा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Devara: अब फिर से बदलने वाली है 'देवरा: पार्ट 1' की रिलीज की तारीख! पवन कल्याण से हैं कनेक्शन

संक्रांति 2025 पर देखने को मिलेंगी ये फिल्में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेगा स्टार चिरंजीवी की फिल्म 'विश्वम्भरा' संक्रांति 2025 पर ही देखने को मिलेगी। इसका निर्देशन मल्लीदी वशिष्ठ कर रहे हैं। दिग्गज अभिनेता अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' भी इसी त्योहार पर रिलीज होने जा रही है। बालकृष्ण और बॉबी की फिल्म 'शतमानम भवति 2' भी संक्रांति 2025 के लिए कतार में लगी हुई है। वेंकटेश और अनिल रविपुडी की नई फिल्म भी इसी दिन रिलीज की जाएगी। फिलहाल इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है।

John Balson: 'इन द फूटस्टेप्स ऑफ किलर्स' के निर्माता ने क्यों ली अपनी जान? चैनल 4 ने दिए जांच के निर्देश

पीछे भी खिसक सकती हैं कुछ फिल्में
संक्रांति 2025 पर रिलीज के लिए जिस हिसाब से फिल्मों की संख्या बढ़ रही है, उसे देखकर लगता है कि कुछ फिल्मों की रिलीज की तारीख पीछे भी खिसक सकती हैं। ऐसे में देखना होगा कि किस कलाकार की फिल्म बाजी मारने में कामयाब हो पाएगी और किसकी फिल्म संक्रांति 2025 पर रिलीज होने से चूक जाएगी।

Singers In Acting: अभिनय की दुनिया में नहीं चला इन सुरों के सरताज का जादू, मन बदलकर किया जनता को खुश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed