Chris Brown: ब्रिटेन की अदालत ने अमेरिकी गायक को जमानत पर किया रिहा, 2023 में लगा था मारपीट का इल्जाम
Chris Brown Released: अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन को ब्रिटेन की अदालत ने 5 मिलियन पाउंड ($6.7 मिलियन) की जमानत पर रिहा कर दिया है। अब वह दुनियाभर में यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमानत के भुगतान पर रिहा
साउथवार्क क्राउन कोर्ट में न्यायाधीश टोनी बॉमगार्टनर ने कहा कि ब्राउन ब्रिटेन में दौरे पर जा सकते हैं, लेकिन उन्हें अदालत में पेश होने की गारंटी के लिए जमानत का भुगतान करना होगा। ब्राउन को देर दोपहर मैनचेस्टर के बाहर सैलफोर्ड की एक जेल से रिहा कर दिया गया। उन्हें पिछले सप्ताह एक होटल से गिरफ्तार किया गया था।
2023 में निर्माता पर किया था हमला
36 साल के ब्राउन पर फरवरी 2023 में एक नाइट क्लब में निर्माता अबे डियाव पर बिना उकसावे के हमला करने का आरोप है।
अभियोक्ता हन्ना निकोल्स ने पिछले सप्ताह मैनचेस्टर मैजिस्ट्रेट्स कोर्ट में कहा कि ब्राउन ने डियाव पर कई बार बोतल से हमला किया और फिर लोगों से भरे एक क्लब में उन्हें घूंसे और लात मारी।
यह खबर भी पढ़ें: Chris Brown Arrested: नाइट क्लब केस में यूके से गिरफ्तार हुए अमेरिकन सिंगर क्रिस ब्राउन, 2023 का है मामला
दोस्त पर ही हमले का इल्जाम
38 साल के अमेरिकी संगीतकार ओमोलोलू अकिनलोलू, जो "हूडी बेबी" नाम से परफॉर्म करते हैं और ब्राउन के दोस्त हैं, पर भी हमले का आरोप लगाया गया है।
न तो ब्राउन और न ही अकिनलोलू ने अभी तक कोई दलील दी है। दोनों व्यक्तियों को 20 जून को फिर से अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया।
इन गानों के कारण हैं मशहूर
क्रिस ब्राउन के करियर की बात करें तो वह ब्रीजी नाम से जाने जाते हैं। रन इट, किस किस और विदाउट यू जैसे पॉपुलर सॉन्ग उन्होंने गाए हैं। इस सिंगर ने साल 2011 में अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता था। जल्द ही यह सिंगर अपना एक इंटरनेशनल म्यूजिक टूर शुरू करना वाला है। जुलाई में इसकी शुरुआत होगी, अमेरिका और यूरोप में क्रिस ब्राउन अपना टूर करेंगे।