फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   American Singer Chris Brown arrested in UK for alleged attack at London club in 2023

Chris Brown Arrested: नाइट क्लब केस में यूके से गिरफ्तार हुए अमेरिकन सिंगर क्रिस ब्राउन, 2023 का है मामला

Fri, 16 May 2025 01:01 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 16 May 2025 01:01 AM IST
सार

Chris Brown arrested in UK: अमेरिकी गायक क्रिस ब्राउन को यूके के मैनचेस्टर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर इल्जाम था कि उन्होंने साल 2023 में लंदन में एक नाइट क्लब में निर्माता अबे डियाव पर हमला कर दिया था।

विज्ञापन
American Singer Chris Brown arrested in UK for alleged attack at London club in 2023
क्रिस ब्राउन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गायक क्रिस ब्राउन को इंग्लैंड की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इल्जाम है कि उन्होंने साल  2023 में लंदन के एक नाइट क्लब में किसी व्यक्ति पर कथित तौर पर बोतल से हमला किया था।

विज्ञापन

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने ब्राउन का नाम नहीं बताया लेकिन कहा कि उन्होंने मैनचेस्टर के एक होटल में 36 साल के व्यक्ति को चोट पहुंचाने के शक में हिरासत में लिया। जहां शुक्रवार सुबह मैनचेस्टर मैजिस्ट्रेट कोर्ट में उनकी सुनवाई होगी। ब्रिटिश कानून के तहत आरोप दर्ज होने से पहले पुलिस संदिग्धों का नाम नहीं बता सकती।

विज्ञापन

निर्माता अबे डियाव पर हुआ हमला
द सन, जिसने सबसे पहले इस खबर के बारे में लिखा था, उनके मुताबिक निर्माता अबे डियाव ने रविवार को उन्हें बताया कि फरवरी 2023 में लंदन के एक नाइट क्लब में उन पर बिना किसी वजह के ब्राउन ने हमला कर दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह खबर भी पढ़ें: Sitare Zameen Par: आमिर खान के लिए बढ़ीं मुश्किलें, इसलिए शुरु हुई 'सितारे जमीन पर' के बॉयकॉट की मांग
 

क्रिस ब्राउन ने डियाव पर किया हमला
डियाव ने कहा कि ब्राउन ने उनके सिर पर बोतल से वार किया और उन्हें फर्श पर घूंसे और लात मारी। निर्माता ने गायक के खिलाफ 12 मिलियन पाउंड (16 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का मुकदमा दायर किया। घटना के समय ब्राउन यूके दौरे पर थे।
यह खबर भी पढ़ें: Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने उन कलाकारों पर रखी राय, जो भारत-पाक संघर्ष पर रहे चुप, कहा- फौजी की बेटी हूं...

विज्ञापन

यूके दौरे के दौरान हुई गिरफ्तारी
द सन ने कहा कि उसे बुधवार को पता चला कि ब्राउन यूके में हैं और उसने यह पता लगाने के लिए पुलिस से संपर्क किया कि क्या सिंगर को गिरफ्तार किया गया है? अखबार ने कहा कि मेट अधिकारियों ने फिर मैनचेस्टर की यात्रा की और गिरफ्तारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed