फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   From Ranbir kapoor Ramayana to srk King Eetha and Avengers doomsday these films to release in upcoming 2026

अपकमिंग रिलीज 2026: बॉक्स ऑफिस पर मनेगी दिवाली; 'रामायण' से 'किंग' तक, सिनेमाघरों में धमाका करेंगी ये फिल्में

Sat, 03 Oct 2026 08:25 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 Oct 2026 08:25 AM IST
सार

Upcoming Movies of 2026: साल 2026 के अब तीन महीने शेष हैं। सिनेमा के शौकीनों को इस दौरान बड़े सितारों से सजी कई जबर्दस्त फिल्मों की सौगात मिलने वाली है। जानिए कौन-कौन सी फिल्मों का है दर्शकों को इंतजार?

विज्ञापन
From Ranbir kapoor Ramayana to srk King Eetha and Avengers doomsday these films to release in upcoming 2026
2026 की आगामी फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2026 में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। कई रिकॉर्ड हासिल करने के बाद यह कमाई के मामले में हिंदी भाषा की नंबर 1 फिल्म बन चुकी है। अगस्त में रिलीज हुई बेहद कम बजट की 'हनुमान अंश' ने तो चौंका ही दिया है। साल अभी खत्म नहीं हुआ है। पिक्चर अभी बाकी है। शेष तीन महीनों- अक्तूबर-नवंबर और दिसंबर में कई और बड़ी फिल्में रिलीज की कतार में हैं। जानिए

विज्ञापन

From Ranbir kapoor Ramayana to srk King Eetha and Avengers doomsday these films to release in upcoming 2026
फिल्म 'उड़ता तीर' - फोटो : इंस्टाग्राम- @ayushmannk

उड़ता तीर
रिलीज डेट: 09 अक्तूबर 2026

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, राहुल बोस और राम कपूर जैसे सितारों से सजी यह फिल्म अपने ट्रेलर रिलीज के बाद खूब चर्चा में है। यह एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है। आयुष्मान खुराना पाकिस्तानी जासूस की भूमिका में है। उनका किरदार बिलाल अहमद एक सीक्रेट मिशन पर भारत आता है। मगर, भारत आकर एक धमाके में वह गंभीर रूप से घायल हो जाता है और उसकी याददाश्त चली जाती है। होश आता है तो देशभक्ति का जज्बा तो बरकरार रहता है, मगर उसे अपना देश ही पता नहीं होता और सोचता है कि वह पाकिस्तानी नहीं, बल्कि भारत के आतंकवाद विरोधी दस्ते का एक देशभक्त अफसर है। अगले शुक्रवार यह फिल्म रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

From Ranbir kapoor Ramayana to srk King Eetha and Avengers doomsday these films to release in upcoming 2026
प्रहार - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms

'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’
रिलीज डेट: 16 अक्तूबर 2026

राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' काफी चर्चा बटोर रही है। अभिनेता फिल्म में भारत के एक मशहूर और जाने-माने विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निकम की मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा, ललित प्रभाकर आतंकवादी कसाब के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में वामिका गब्बी, सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित है। अविनाश अरुण निर्देशित यह फिल्म 16 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

From Ranbir kapoor Ramayana to srk King Eetha and Avengers doomsday these films to release in upcoming 2026
नई नवेली - फोटो : इंस्टाग्राम @amazonmgmstudiosin

नई नवेली
रिलीज डेट: 16 अक्तूबर 2026

अक्तूबर में दशहरे पर यामी गौतम एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज देने वाली हैं। उनकी फिल्म 'नई नवेली' फैमिली ड्रामा से भरपूर है। इसमें हॉरर का तड़का है। आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, निर्देशन की कमान बालाजी मोहन ने संभाली है। फिल्म की कहानी मेरठ के एक घर में आई बहू पर आधारित है, जिसके डायन होने का शक होता है। फिल्म में आदिनाथ कोठारे भी अहम भूमिका में हैं।

From Ranbir kapoor Ramayana to srk King Eetha and Avengers doomsday these films to release in upcoming 2026
‘पायर’ - फोटो : x

पायर
रिलीज डेट:  23 अक्तूबर 2026

नेशनल अवॉर्ड विजेता विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर’ अब सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। उत्तराखंड में शूट हुई यह फिल्म एक बुजुर्ग दंपति के प्यार, अकेलेपन और बच्चों के पलायन के बाद उनके इंतजार की कहानी दिखाती है। यह फिल्म अब तक 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है। फिल्म में 80 साल के पदम सिंह कापड़ी और 70 साल की हीरा देवी पहली बार अभिनय करते नजर आएंगे।

From Ranbir kapoor Ramayana to srk King Eetha and Avengers doomsday these films to release in upcoming 2026
काली खेती - फोटो : सोशल मीडिया

काली खेती
रिलीज डेट:  23 अक्तूबर 2026

जैकी श्रॉफ और शरद केलकर अभिनीत फिल्म 'काली खेती' भी रिलीज की कतार में है। यह एक रूरल हॉरर फिल्म है। फिल्म के निर्देशक और लेखक हारिस इम्तियाज खान हैं। इसे ब्लैक कैनवस स्टूडियो के बैनर तले बनाया जा रहा है। सना खान इसकी निर्माता हैं। इसमें वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

From Ranbir kapoor Ramayana to srk King Eetha and Avengers doomsday these films to release in upcoming 2026
'रामायण' मोशन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@tseries.official

रामायण पार्ट 1
रिलीज डेट: 06 नवंबर 2026

यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। नितेश तिवारी की यह मेगा बजट फिल्म दिवाली के अवसर पर इस साल दस्तक देने जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। रवि दुबे लक्ष्मण बने दिखेंगे। सुपरस्टार यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, हनुमान भगवान की भूमिका सनी देओल निभाने वाले हैं। 

From Ranbir kapoor Ramayana to srk King Eetha and Avengers doomsday these films to release in upcoming 2026
'ये प्रेम मोल लिया' गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब

ये प्रेम मोल लिया
रिलीज डेट: 27 नवंबर 2026

सूरज बड़जात्या पारिवारिक ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं। जी हां, फैमिली ड्रामा फिल्मों को भव्य अंदाज में बनाने वाले सूरज बड़जात्या ने 'ये प्रेम मोल लिया' के जरिए वापसी की तैयारी की है। फिल्म का टाइटल ट्रैक बीते दिनों रिलीज हुआ और जबर्दस्त हिट रहा। इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी लीड रोल में नजर आएंगे। अनुपम खेर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। 

From Ranbir kapoor Ramayana to srk King Eetha and Avengers doomsday these films to release in upcoming 2026
'ईठा' - फोटो : इंस्टाग्राम

ईठा
रिलीज डेट: 04 दिसंबर 2026

श्रद्धा कपूर अभिनीत इस फिल्म की भी काफी चर्चा है। यह इस साल दिसंबर में दस्तक देगी। इसका टीजर काफी पसंद किया गया। फिल्म 'ईठा' महाराष्ट्र की मशहूर लावणी साम्रज्ञी कलाकार विठाबाई नारायणगावकर के जीवन पर आधारित है। श्रद्धा इस फिल्म में बिठाबाई के किरदार में नजर आएंगी। दिनेश विजान और लक्ष्मण उतेकर यह फिल्म लेकर आए हैं। इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिका में हैं।

From Ranbir kapoor Ramayana to srk King Eetha and Avengers doomsday these films to release in upcoming 2026
फिल्म किंग - फोटो : सोशल मीडिया

किंग
रिलीज डेट: 24 दिसंबर 2026

फिल्म 'पठान' और 'जवान' के बाद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। यह फिल्म इन मायनों में भी खास है कि 'किंग' के जरिए शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।



भारत में 'एवेंजर्स-डूम्सडे' का इंतजार

कई हॉलीवुड फिल्में भी हैं, जो आने वाले दिनों में रिलीज होंगी। मगर, भारत में जिस हॉलीवुड फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, वो है- 'एवेंजर्स-डूम्सडे'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed