The Royals: नेटफ्लिक्स की ‘द रॉयल्स’ को लोगों ने बताया उबाऊ, फैंस को पसंद आई ईशान और भूमि की जोड़ी
The Royals Twitter Reaction: नेटफ्लिक्स की नई सीरीज ‘द रॉयल्स’ आज रिलीज हो गई है। अब इस सीरीज को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। जानिए फैंस को कैसी लगी ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की ये सीरीज।
विस्तार
भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज के जरिए पहली बार ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर एकसाथ नजर आए हैं। एक शाही परिवार की कहानी दिखाती इस सीरीज को लेकर दर्शकों को काफी इंतजार था। अब जब यह सीरीज रिलीज हो चुकी है, तो जानते हैं लोगों का इसे देखने के बाद क्या कहना है और इस पर कैसी-कैसी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
सेट और लोकेशन बढ़िया, कहानी है बिल्कुल फ्लैट
ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की इस सीरीज को लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोग सीरीज की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग सीरीज से निराश हुए हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, “द रॉयल्स एक खूबसूरत दिखने वाली, लेकिन फ्लैट कहानी है। ये अपनी क्षमता को बर्बाद कर देती है। महल-सेट, इंस्टाग्रामेबल, बिजनेस-मीट-रॉयल्टी रोमांटिक कॉमेडी बनने की कोशिश में, यह न तो आकर्षक बन पाई है और न ही ढंग की बन पाई है।”
#TheRoyals on #Netflix is a beautiful-looking but superficial saga that squanders its potential. In its attempt to be a palace-set, Instagrammable, business-meets-royalty romcom, it ends up being neither compelling nor cohesivehttps://t.co/Pt0zN7cX1v
— Asmita Pant (@TheAsmitaPant) May 9, 2025
पसंद आई ईशान-भूमि की जोड़ी
एक यूजर ने ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की जोड़ी की काफी तारीफ की है। लोगों को ये फ्रेश पेयर काफी पसंद आया है। एक यूजर ने इसे कमाल और शानदार बताया है।
Ishaan and Bhumi are a pair I never knew I needed 😭😭🔥🔥 they look bomb together oh my god!! The chemistry is chemistry-fying!! I AM GONNA EAT THIS SHOW AND SHIP UP SO BAD!! I AM SOO SEATEDD!!#IshaanKhatter #BhumiPednekar #TheRoyals #theroyalsonnetflixpic.twitter.com/DDQb3dLWSW
— 🇮🇳🙏 (@kaunntujhe_) May 7, 2025
यह खबर भी पढ़ें: मनोरंजन से भरा होगा ये हफ्ता, ओटीटी पर रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज
शो ने मेरे धैर्य की परीक्षा ली
एक यूजर ने ‘द रॉयल्स’ की कहानी को काफी स्लो और उबाऊ बताया। यूजर ने लिखा कि शो ने मेरे धैर्य की परीक्षा ली। शो के साथ अपनी अंतिम सीमा पर पहुंच चुका हूं। एक यूजर ने लिखा, “जब लग्जरी और लाचारी का टकराव होता है।”
I know it sounds harsh, and maybe I am, but I am at the end of my rope with Netflix's shows. #TheRoyals really did test my patience in a way that I probably have never felt before.
— Archi Sengupta (@archisengupta) May 9, 2025
Here's my #review –#TheROyalsNetflix #TheRoyalsOnNetflix https://t.co/73KGf3RH4S
When Luxury Collides With Lameness, #TheRoyals review: https://t.co/g7Iv7FEti1
— Sukanya Verma (@SukanyaVerma) May 9, 2025
यह खबर भी पढ़ें: Tanvi The Great: अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' में इस एक्टर की हुई एंट्री, निभाएंगे मेजर श्रीनिवासन का किरदार
नजर आई बड़ी स्टारकास्ट
प्रियंका घोष और नुपुर अस्थाना द्वारा निर्देशित ‘द रॉयल्स’ में ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर के अलावा जीनत अमान, नोरा फतेही, डिनो मोरिया और चंकी पांडे समेत एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आ रही है।