फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Arvind Swami Joins Tanvi The Great As Major Srinivasan Anupam Kher Welcome Him On The Board

Tanvi The Great: अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' में इस एक्टर की हुई एंट्री, निभाएंगे मेजर श्रीनिवासन का किरदार

Fri, 09 May 2025 03:52 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 09 May 2025 03:52 PM IST
सार

Anupam Kher: अनुपम खेर की पहली निर्देशित फिल्म तन्वी द ग्रेट में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। अनुपम लगातार फिल्म के नए-नए पोस्टर जारी करके, फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में खुलासा कर रहे हैं। अब ‘तन्वी द ग्रेट’ में एक और एक्टर की एंट्री हुई है।

विज्ञापन
Actor Arvind Swami Joins Tanvi The Great As Major Srinivasan Anupam Kher Welcome Him On The Board
तन्वी द ग्रेट - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupampkher

विस्तार

अभिनेता से निर्देशक बने अनुपम खेर इन दिनों अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म में लगातार नए-नए एक्टर्स की एंट्री हो रही है। जिनका अनुपम खेर स्वागत कर रहे हैं। इयान ग्लेन, बोमन ईरानी और जैकी श्रॉफ के बाद अब अनुपम खेर की फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हुई है। जिसकी जानकारी अनुपम खेर ने खुद दी है।

विज्ञापन

अनुपम खेर ने अरविंद स्वामी को बताया भरोसेमंद दोस्त
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से ये जानकारी दी है कि एक्टर अरविंद स्वामी की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में एंट्री हुई है। अरविंद स्वामी फिल्म में मेजर श्रीनिवासन की भूमिका निभाएंगे। अनुपम ने अरविंद स्वामी का पोस्टर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “पहली बार मैंने अरविंद स्वामी को रोजा में देखा था। मैं इस नए अभिनेता के अभिनय से दंग रह गया। फिर मैंने उन्हें फिल्म बॉम्बे में देखा। मेरे लिए, वह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में  एक शानदार अभिनेता का आगमन था। बहुत सालों बाद में हमने एक फिल्म की ‘सात रंग के सपने’। इस फिल्म के दौरान मुझे जीवन भर के लिए सबसे भरोसेमंद और विश्वसनीय दोस्त मिला।”

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)




यह खबर भी पढ़ें: Farhan Akhtar: ‘तुम्हारे मुंह से आंटी निकला तो फिल्म छोड़ दूंगी..’, जानिए किस एक्ट्रेस ने दी थी फरहान को धमकी

कई सालों तक याद किया जाएगा मेजर श्रीनि का किरदार
निर्देशक अनुपम खेर ने आगे अरविंद स्वामी की भूमिका के बारे में बात करते हुए लिखा, “जब मैं ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए मेजर श्रीनिवासन की भूमिका के लिए किसी अभिनेता को चुनना चाहता था, तो मेरे दिमाग में कोई और नहीं आया। फिल्म में उन्हें मेजर श्रीनि कहा गया है, जो ताकत, साहस और बहादुरी का पावरहाउस है। अरविंद के प्रदर्शन ने मुझे गौरवान्वित महसूस कराया। ठीक वैसे ही जैसे भारतीय सेना हम सभी को सुरक्षित, संरक्षित और प्रतिष्ठित महसूस कराती है। स्वामी आपकी दोस्ती, मुझ पर विश्वास और आपकी प्रतिभा के लिए धन्यवाद। आप न केवल एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि एक बेहतरीन दोस्त भी हैं। मेजर श्रीनि का आपका किरदार आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा। जय हिंद।”

यह खबर भी पढ़ें: Housefull 5: यूट्यूब से हटाया गया ‘हाउसफुल 5’ का टीजर, सामने आई यह बड़ी वजह; अब फिल्म का क्या होगा ?

Actor Arvind Swami Joins Tanvi The Great As Major Srinivasan Anupam Kher Welcome Him On The Board
बोमन ईरानी और जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupampkher
बोमन ईरानी और जैकी श्रॉफ भी निभाएंगे अहम भूमिकाएं
अनुपम खेर द्वारा निर्देशित ‘तन्वी द ग्रेट’ में शुभांगी दत्त प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। जबकि फिल्म में बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ और गेम ऑफ थ्रोन्स के एक्टर इयान ग्लेन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट का एलान अभी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed