ट्विंकल खन्ना ने बताए खाने-पीने के नियम, फैंस से पूछा सवाल; पति अक्षय कुमार ने दिखाया पत्नी को मुक्का
Twinkle Khanna Post: ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में खाने-पीने के कुछ नियम बताए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अक्षय कुमार नजर आए हैं।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने खाने-पीने के नियम को लेकर एक पोस्ट लिखी है। हल्के-फुल्के अंदाज में उन्होंने लिखा 'पहला नियम- डेजर्ट हमेशा जीतता है। दूसरा नियम- शेयर करने का नाटक करना जरूरी है, भले ही ऐसा करने का आपका इरादा ना हो। तीसरा नियम- नकली मुक्का सही मोल भाव की रणनीति है। खाने-पीने की आदत का बचाव किया जाना चाहिए। नतीजा- इन नियमों का पालन करना और मजेदार तस्वीरें मिल जाना। ऐसा लगता है कि आपने अपनी पसंदीदा चीज खा ली और वो अब भी आपके पास है।'
पोस्ट में सबसे आखिर में ट्विंकल खन्ना ने लिखा 'अब मुझे बताओ, तुम्हारी टेबल पर कौन इस लड़ाई में हारेगा? उन्हें कमेंट में टैग करो।' ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर यहां अपने मन की बात कहती हैं।
पांच नसें फटीं, डॉक्टर ने बोला सात साल के लिए आराम; इंडस्ट्री छोड़ने के सवाल पर मुमैथ खान ने सुनाई आपबीत
ख्याल रहे कि ट्विंकल खन्ना ने फिल्म 'बरसात' (1995) से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने 'जान', 'मेला' और 'जोड़ी नम्बर 1' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। आखिरी बार वह फिल्म 'तीस मार खान' में कुछ देर के लिए नजर आई थीं। अभिनय के अलावा उन्होंने कुछ समय तक इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर काम किया है। अब वह एक लेखिका के तौर पर मशहूर हैं।