{"_id":"69862e0ed95859d7db06a625","slug":"mumaith-khan-left-industry-because-of-long-illness-tells-sad-story-2026-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच नसें फटीं, डॉक्टर ने बोला सात साल के लिए आराम; इंडस्ट्री छोड़ने के सवाल पर मुमैथ खान ने सुनाई आपबीत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
पांच नसें फटीं, डॉक्टर ने बोला सात साल के लिए आराम; इंडस्ट्री छोड़ने के सवाल पर मुमैथ खान ने सुनाई आपबीत
Fri, 06 Feb 2026 11:38 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:38 PM IST
सार
Mumait Khan: फिल्मों में डांस नंबर्स के लिए मशहूर रहीं मुमैथ खान ने बताया है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री क्यों छोड़ दी। आइए जानते हैं अब वह क्या करती हैं?
विज्ञापन
मुमैथ खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के गाने 'देख ले' फेम मुमैथ खान ने बताया है कि वह फिल्म इंडस्ट्री से क्यों दूर हो गई हैं। उनके मुताबिक उनकी बिगड़ती सेहत ने उन्हें अपने पीक टाइम में बॉलीवुड से दूर कर दिया। एक समय में बॉलीवुड और साउथ में मशहूर रहीं अभिनेत्री मुमैथ ने बताया कि फिल्म छोड़ना उनका फैसला नहीं था। गंभीर बीमारी ने उनकी जिंदगी में सबकुछ बदल दिया।
विज्ञापन
खुद से इंडस्ट्री नहीं छोड़ी
मुमैथ ने 'हलचल', 'लकी' और 'राउडी राठौर' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। गरीबी में पली बढ़ीं मुमैथ ने 13 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। फिल्मों से अचानक गायब होने के बारे में मुमैथ ने इड्रीम मीडिया से बताया 'मैंने इंडस्ट्री नहीं छोड़ी। मेरे साथ एक हादसा हुआ था। मेरे दिमाग की पांच नसें फट गई थीं। डॉक्टर ने मुझसे कहा कि कम से कम सात वर्षों तक काम मत करना। कुछ उठाना भी मना था।'

15 दिनों तक कोमा में रहीं मुमैथ
हादसे के बाद मुमैथ 15 दिनों तक कोमा में रहीं। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई। फिर उनका काफी समय तक इलाज चला। उन्होंने कहा 'खुदा ने मुझे मुमैथ खान बनाया और उसने ही मेरी जिंदगी पर पूर्ण विराम लगा दिया। मैंने इसे कबूल किया। मैंने उन सात वर्षों में पढ़ाई की।' मुमैथ ने आगे बताया कि उनके पास सोचने का काफी वक्त था कि वह किन चीजों से प्यार करती हैं। फिर उन्हें महसूस हुआ कि वह मेकअप और बालों से प्यार करती हैं। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद में अपना मेकअप और हेयर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट लॉन्च किया। उनकी अकादमी प्रोफेशनल कोर्स कराती है और पढ़ाई के लिए कर्ज देती है।

Bhabiji Ghar Par Hain Collection: 'वध 2' के आगे कैसी रही 'भाबीजी घर पर हैं' की शुरुआत, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
40 की उम्र में सिंगल हैं मुमैथ
मुमैत 40 साल की उम्र में अपनी मर्जी से सिंगल हैं। उन्हें अपनी जिंदगी के फैसलों के बारे में कोई पछतावा नहीं है। उनका कहना है 'हर कोई हर किसी को जज करता है। मुझे किसी को कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है। मुझे अपना काम पसंद है।'