फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   TV Couple Prince Narula And Yuvika Chaudhary became parent of Baby Girl On Karwa Chauth

Prince Narula -Yuvika Chaudhary: करवा चौथ का त्यौहार रहा प्रिंस-युविका के लिए खास, बने बेबी गर्ल के माता-पिता

Sun, 20 Oct 2024 05:36 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 20 Oct 2024 05:36 PM IST
सार

टीवी के लोकप्रिय कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी अब माता-पिता बन चुके हैं। दोनों ने अपने परिवार में एक नए सदस्य के रूप में बेबी गर्ल का स्वागत किया है। 
 

विज्ञापन
TV Couple Prince Narula And Yuvika Chaudhary became parent of Baby Girl On Karwa Chauth
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @princenarula

विस्तार

आज, रविवार को पूरे देश में शादी-शुदा जोड़ा करवा चौथ का त्यौहार मना रहा है। पति-पत्नी के लिए ये त्यौहार काफी खास होता है, लेकिन टीवी कपल प्रिस नरूला और युविका चौधरी के लिए ये त्यौहार एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। इस कपल ने अपने परिवार में एक प्यारे से नए सदस्य का स्वागत किया है। दोनों बेबी गर्ल के माता-पिता बन गए हैं। अभी कुछ महीने पहले ही कपल ने युविका की प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद इन्होंने दिल को छू लेने वालीं मैटरनिटी और प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें साझा की थीं। 

विज्ञापन


माता-पिता बने प्रिंस नरूला और युविका चौधरी
41 साल की उम्र में आईवीएफ तकनीक से युविका ने अपनी बेटी को जन्म दिया है। इनके करीबी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि युविका ने कल शाम को बेबी गर्ल को जन्म दिया है। हालांकि, प्रिंस और युविका ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। प्रिंस के पिता जोगिंदर नरूला ने इस खुशखबरी की पुष्टि की है और उन्होंने साझा किया है कि पूरा परिवार काफी खुश और धन्य महसूस कर रहा है। गौरतलब है कि प्रिंस और युविका की प्रेमकहानी काफी ज्यादा चर्चित रही है। इसकी शुरुआत साल 2015 में बिग बॉस 9 के सेट पर हुई थी। दोनों ने साल 2016 में सगाई की और साल 2018 में धूमधाम के साथ विवाह के बंधंन में बंध गए थे। 
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास, ‘बिलबोर्ड कनाडा’ के कवर पेज पर आने वाले बनें पहले भारतीय कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

युविका ने बताया क्यों लीआईवीएफ तकनीक की मदद
इसस पहले एक इंटरव्यू में युविका ने जीवन के इस नए पड़ाव को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि दोनों इस नई जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार हैं और जीवन के इस खूबसूरत दौर का अनुभव करने को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। इस दौरान युविका ने मां बनने के लिए आईवीएफ तकनीक चुनने के अपने फैसले को लेकर भी बात की थी। उन्होंने कहा था, "मैं चाहती थी कि प्रिंस का करियर अच्छी तरह से स्थापित हो और हमने बच्चों की प्लानिंग को आगे बढ़ाया। हालांकि, बाद में फिर मुझे एहसास हुआ कि समय के साथ, आपका शरीर और उम्र बहुत सी चीजों का समर्थन नहीं करते हैं। इसके बाद मैंने प्रिंस से चर्चा की कि मैं आईवीएफ का विकल्प चुनना चाहती हूं, क्योंकि मैं प्रिंस के करियर को बाधित नहीं करना चाहती थी"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by PRINCE YUVIKA NARULA ❤️❤️❤️ (@princenarula)



Bigg Boss 18: दो बार तलाक ले चुके इस अभिनेता पर है चाहत पांडे को क्रश? श्रुतिका ने खोली पोल
जून में प्यारी तस्वीर साझा कर की थी घोषणा
इसके बाद जून में, प्रिंस ने माता-पिता बनने की घोषणा करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट में एक बड़ी और एक छोटी लाल जिप दिखाई दे रही थी। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, मुझे नहीं पता कि मैं अपनी भावनाओं को कैसे जाहिर करूं, हम काफी खुश भी हैं और काफी नर्वस भी हैं। भगवान का शुक्रगुजार भी हैं और पेरेंट के लिए काफी उत्साहित भी हैं। अब हमारा बेबी आने वाला है, इसके बाद सब उसका हो जाएगा। युविका दूसरे नंबर पे चली जाओगी, मेरे माता-पिता के लिए मैं दूसरे नंबर पर आ जाउंगा, सबका प्यार अब वो होने वाला है, जो आने वाला है। 
करवा चौथ के लिए तैयार हुईं रवीना टंडन, साझा की शानदार तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed