Bigg Boss 18: दो बार तलाक ले चुके इस अभिनेता पर है चाहत पांडे को क्रश? श्रुतिका ने खोली पोल
बिग बॉस के घर में भारी भरकम लड़ाई के बीच अब प्यार मोहब्बत का मौसम खिलता दिख रहा है। टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे ने बिग बॉस के घर में अपने पति में होने वाली खूबियों की बात की। उन्होंने इसके लिए बिग बॉस में मौजूद एक घरवाले का नाम लिया है। श्रुतिका ने इस दौरान चाहत की पोल खोल दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री चाहत पांडे ने करण वीर मेहरा के लिए सलमान खान के कहने पर कुछ बातें कही हैं, जिसके बाद चाहत और करण वीर को लेकर प्रशंसकों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। वीकेंड के वार पर सलमान खान चाहत से पूछते हैं, चाहत आप कैसा पति चाहती हैं। ऐसे में चाहत कहती हैं, करण वीर मेहरा जैसा फिट पति पसंद हैं। इसके बाद श्रुतिका कहती हैं मुझे लगता है चाहत को इसके ऊपर क्रश है। इस पर करण वीर मेहरा कहते हैं, 'चाहत मैं सच में तुम्हें बहुत पसंद करता हूं'।
Diwali Songs: दिवाली की धूमधाम दिखाते हैं ये बॉलीवुड गाने, त्योहार को बना देंगे और भी खास
कृष्णा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, सुदेश लहरी ने घरवालों के साथ एक टास्क किया। इसमें करण वीर मेहरा अविनाश मिश्रा को बेवकूफ ब्रॉकली कहते नजर आते हैं। इसके बाद अविनाश और करण वीर के बीच बहुत ज्यादा बहस और लड़ाई देखने को मिलती है। इस लड़ाई को विवियन डीसेना और शिल्पा शिरोडकर रोकती नजर आती हैं।
बिग बॉस 18 के घर में आज वीकेंड के वार एपिसोड में दर्शकों को लाफ्टर शेफ्स की मस्ती देखने को मिलेगी। इस शो में कृष्णा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और सुदेश लहरी घरवालों को जलेबी बनाने का टास्क देते हैं। इस बीच घर वाले मस्ती करते नजर आते हैं।