'तू या मैं' की स्क्रीनिंग में पहुंची सुहाना खान, अनन्या पांडे की टीशर्ट ने खींचा सबका ध्यान
Tu Ya Mai Special Screening: रिलीज होने से पहले फिल्म 'तू या मैं' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें सुहाना खान से लेकर अनन्या पांडे तक कई सितारे शामिल हुए।
विस्तार
अनन्या पांडे की टीशर्ट ने खींचा ध्यान
अनन्या पांडे काली पैंट और सफेद टीशर्ट में 'तू या मैं' की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। उनकी टीशर्ट पर लिखा था 'हॉट गर्ल्स रीड'। इस कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा।
विज्ञापन विज्ञापन
लग्जरी कार से पहुंचीं सुहाना खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान 'तू या मैं' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचीं। वह लग्जरी कार से उतरीं और सिनेमाघर में चल गईं। इस बीच उन्होंने लोगों का अभिवादन करते हुए हाथ हिलाया।
डैशिंग लुक में नजर आए आर्यन खान
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे। उन्होंने डेनिम जींस और जैकेट पहनी हुई थी। उन्होंने पैपराजी को पोज दिए।
श्रुति हासन लगीं शनाया के गले
लाल कपड़ों में श्रुति हासन भीं स्क्रीनिंग में पहुंचीं। वह पहले शनाया कपूर के गले लगीं इसके बाद पैपराजी को पोज दिए।
श्वेता बच्चन और नव्या ने दिए पोज
'तू या मैं' की स्क्रीनिंग में श्वेता बच्चन और उनकी बेटी नव्या नंदा भी पहुंची। दोनों ने पैपराजी को पोज दिए। हालांकि दोनों पोज देते हुए काफी हिचकिचा रही थीं।
अर्जुन कपूर
फिल्म की स्क्रीनिंग में अर्जुन कपूर भी पहुंचे। उन्होंने ब्लैक आउटफिट में पैपराजी को पोज दिए।
एक साथ नजर आए शनाया और आदर्श
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म की स्टारकास्ट पहुंची। आदर्श गौरव और शनाया कपूर ने एक साथ पैपराजी को पोज दिए। फैंस की नजरें शनाया कपूर पर टिक गईं।
Ayesha Khan at the Tu Yaa Main movie screening 🩶🥰#Ayesha #AyeshaKhan pic.twitter.com/se7Hcz9FDS
— WV - Media (@wvmediaa) February 12, 2026
Nikita Dutta at the Tu Yaa Main movie screening 🤍🥰#Nikita #NikitaDutta pic.twitter.com/2o2x50pClq
— Timelessvoice (@Timelessvoice81) February 12, 2026
Khushi Kapoor at the Tu Yaa Main movie screening 🤍😘#KhushiKapoor pic.twitter.com/L78ufOhDm0
— glam (@Glamreel) February 13, 2026
फिल्म 'तू या मैं' वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर के अलावा क्षिति जोग, अंश विकास चोपड़ा और पारुल गुलाटी हैं। इसके निर्देशक बेजॉय नांबियार हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।