TRP This Week: 'गुम है किसी के प्यार में' की गिरी रेटिंग, तो 'उड़ने की आशा' ने लगाई छलांग, जानिए टॉप 10 का हाल
TRP This Week: टीआरपी चार्ट में एक बार फिर से 'अनुपमा' का दबदबा कायम है, जबकि उसे दूसरे नंबर पर मौजूद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से कड़ी टक्कर मिल रही है। जानिए टॉप 10 में शामिल अन्य शो की रेटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी की दुनिया में सारा खेल टीआरपी का होता है, जिससे दर्शकों की पसंद और नापसंद का पता लगता है। शो के ज्यादा टीआरपी का मतलब है, उसे दर्शकों से उतना ही ज्यादा प्यार मिल रहा है। इस बीच ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने इस हफ्ते की टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग पॉइंट) जारी कर दी है। हर बार की तरह, 'अनुपमा' इस बार भी रेटिंग में सबसे ऊपर है। वही, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लगातार 'अनुपमा' को कड़ी टक्कर दे रहा है।आइए, जानते हैं बाकी शोज का क्या हाल रहा है।
'अनुपमा'
टीआरपी लिस्ट में हमेशा की तरह 'अनुपमा' पहले स्थान पर है। रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना अभिनीत ये शो इस बार भी पहले स्थान पर है। शो को खूब प्यार मिल रहा है और हाल ही में इसने 15 साल आगे की एक बड़ी छलांग लगाई है। शो में आए इस नए बदलाव से दर्शक काफी प्रभावित हुए हैं। इस हफ्ते इस शो को 2.4 की रेटिंग मिली है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
इस सप्ताह भी दूसरे नंबर पर समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित अभिनीत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' मौजूद है। इस शो से 'अनुपमा' कड़ी टक्कर मिल रही है। शो में अभिरा और अरमान की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, जिस वजह से इस बार शो को 2.4 की रेटिंग मिली है।
'उड़ने की आशा'
इस बार कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा अभिनीत 'उड़ने की आशा' ने तीसरा स्थान हासिल किया है। सचिन और सायली ने अपने अभिनय से लाखों दिलों को छूआ है। उनकी केमिस्ट्री और सचिन का अनोखा अंदाज इस शो में दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, जिस वजह से इस हफ्ते शो को 2.2 रेटिंग मिली है।
Bigg Boss 18: घर से बेघर होने के बाद शहजादा धामी किया नायरा के साथ रिश्ते का खुलासा, विवियन को लेकर कही ये बात
'एडवोकेट अंजलि अवस्थी'
एडवोकेट अंजलि अवस्थी शो इस बार एक स्थान फिसल कर चौथे स्थान पर आ गया हैं। हालांकि, यह शो एक बार फिर से टॉप पांच में आ गया है। इस शो को शुरू से ही टीआरपी चार्ट पर अच्छी रेटिंग मिल रही है। इस हफ्ते शो को 2.2 की रेटिंग मिली है।
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 4: रूह बाबा-मंजुलिका का तिलिस्म बरकरार, मंडे टेस्ट में फिल्म पास
'गुम है किसी के प्यार में'
भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज का शो, गुम है किसी के प्यार में इस बार दो स्थान फिसल कर पांचवे नंबर पर आ गया है। सावी और रजत की कहानी को पिछले कुछ समय से लगातार दर्शकों से प्यार मिल रहा है। इस बार इसे 2.2 की रेटिंग मिली है।
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने शुरू की नई फिल्म की तैयारी, फैंस को दिखाया अपने बालों का नया रंग
टॉप 10 में शामिल अन्य शो
इन टॉप 5 के अलावा छठे नंबर पर हिबा नवाब और कृषाल आहूजा का शो 'झनक' ,सातवें नंबर पर दीपिका सिंह का शो मंगल लक्ष्मी, आठवें पर मेरा बलम थानेदार, नौवें पर लंबे समय से दर्शकों को पसंद आ रहा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा और दसवें नंबर पर परिणीति मौजूद है।