बिग बॉस 18 में वीकेंड के वार पर शहजादा धामी को घर से बेघर होना पड़ा। घर से बाहर आने के बाद उन्होंने बिग बॉस के घर और घर वालों को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने इस दौरान नायरा और विवियन डीसेना को लेकर भी कुछ बातें कही हैं।
2 of 7
शहजादा धामी
- फोटो : इंस्टाग्राम
घर से बेघर होने के बाद बोले शहजादा
घर से बाहर आने को लेकर शहजादा धामी ने कहा कि ये मेरे लिए बहुत ही निराशाजनक रहा। मेरे अलावा भी ऐसे कई लोग हैं जो घर में कुछ नहीं कर रहे हैं, उनके रहते अगर मैं बाहर आ गया हूं तो इससे ज्यादा बुरा और कुछ नहीं हो सकता है। इसको लेकर उन्होंने बग्घा और एलिस का नाम लिया। शहजादा का मानना है कि वे घर में कुछ खास नहीं कर रही हैं।
3 of 7
शहजादा धामी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नायरा को लेकर ऐसा बोले शहजादा
नायरा को लेकर शहजादा धामी ने कहा कि ये बहुत अच्छी दोस्ती है, इससे ज्यादा घर के बाहर कुछ होने वाला भी नहीं है। शहजादा ने कहा कि मेरे लिए रिश्ते बहुत मायने रखते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी दोस्ती है, इसे मैं हमेशा निभाउंगा।
4 of 7
शहजादा धामी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@the__shehzadaaa
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए बोले शहजादा
शहजादा धामी ने अपने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर कहा कि मेरी जिंदगी वो शो नहीं रह गया कि उसे में गले में डालकर घूमता रहूं। मैं तरस खाने जैसा कुछ नहीं बोलूंगा। वो भूतकाल था, मैं फ्लो के साथ जाना चाहता हूं, जो अपने भूतकाल के साथ रहता है, उसका वर्तमान खराब हो जाता है। मैं अब जीवन में आगे बढ़ गया हूं।
5 of 7
शहजादा धामी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विवियन को लेकर बोले शहजादा
विवियन को लेकर शहजादा ने कहा, अगर कोई भी इंसान मेरे लिए कुछ बुरा कह रहा है, तो इससे मेरी इमेज नहीं बनती है। सामने वाला कोई अगर आपके साथ बदतमीजी करता है, तो उसे भी आपका व्यवहार गलत और छेड़ने वाला लगता है।