फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Triptii Dimri Avinash Tiwary Laila Majnu Surpassed the original Box Office Collection Ekta Kapoor Shares Post

Laila Majnu Re-Release Collection: चार दिनों में लैला मजनू ने की करोड़ों की कमाई, एकता कपूर ने साझा किया पोस्ट

Tue, 13 Aug 2024 01:51 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 13 Aug 2024 01:51 PM IST
सार

एकता कपूर ने फिल्म का एक वीडियो साझा कर लिखा, 'इंतजार खत्म हुआ, लैला मजनू का वक्त आ गया।' 2018 में फिल्म ने सिनेमाघरों में केवल 2.18 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया था।

विज्ञापन
Triptii Dimri Avinash Tiwary Laila Majnu Surpassed the original Box Office Collection Ekta Kapoor Shares Post
लैला मजनू, एकता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की फिल्म 'लैला मजनू' 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उस समय साजिद अली के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में असफल रही थी। इम्तियाज अली ने एकता कपूर के साथ मिलकर इस फिल्म को एक बार फिर बड़े पर्दे री-रिलीज किया है। इम्तियाज अली द्वारा निर्मित इस फिल्म को पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया। फिल्म की दोबारा रिलीज ने सफलता के झंड़े गाढ़ दिये हैं। 'लैला मजनू' की कमाई के आंकड़े हैरान कर देने वाले हैं। 

विज्ञापन

चार दिनों में बिके लाखों टिकट

'लैला मजनू' के 2018 में महज 1.5 लाख टिकट ही बेचे गए थे। मगर फिल्म की दोबारा रिलीज के दौरान महज चार दिनों में लाखों टिकट बिक गई हैं। एकता कपूर ने इसे लेकर एक पोस्ट साझा कर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने फिल्म का एक वीडियो साझा कर लिखा, 'इंतजार खत्म हुआ, लैला मजनू का वक्त आ गया। पहली रिलीज में लाइफटाइम में 1.5 लाख टिकट बेचे गए। इसकी दोबारा रिलीज में चार दिनों में लाख, सोमवार की संख्या शुक्रवार से अधिक है। वास्तव में टीम को दोगुनी बधाई।'

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिनों में किया इतना कारोबार

2018 में फिल्म ने सिनेमाघरों में केवल 2.18 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया था। पिछले शुक्रवार को फिर से रिलीज के बाद 'लैला मजनू' ने 30 लाख रुपये की अच्छी कमाई की, जो कि नेशनल सिनेमा लवर डे के कारण कम टिकट कीमतों का भी नतीजा था। शनिवार को फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिली।  लैला मजनू ने शनिवार को 5 लाख रुपये की कमाई की, वहीं रविवार को फिल्म ने एक करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया। फिल्म ने चौथे दिन यानी कि सोमवार को 70 लाख का कारोबार किया। 



दर्शकों का मिल रहा बेशुमार प्यार

तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की फिल्म 'लैला मजनू' को दोबार रिलीज के बाद दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। भारी संख्या में दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों मं पहुंच रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग अधिकतर जम्मू और कश्मीर में की गई है। फिल्म को इम्तियाज की पूर्व पत्नी प्रीति और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया। 

Dalljiet Kaur: निखिल पटेल ने साझा किया कहानी का अपना पक्ष, दलजीत कौर पर लगाया साइबर बुलिंग का आरोप

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed