{"_id":"66f4fbe186706b83060c6bee","slug":"tripti-dimri-said-co-star-vicky-kaushal-her-best-friend-after-bad-newz-2024-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tripti Dimari: इस कलाकार को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती हैं तृप्ति डिमरी, कभी भी कर देती हैं फोन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tripti Dimari: इस कलाकार को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती हैं तृप्ति डिमरी, कभी भी कर देती हैं फोन
Thu, 26 Sep 2024 11:56 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 26 Sep 2024 11:56 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने इंडस्ट्री में अपने दोस्त के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने बॉलीवुड के उस दोस्त का नाम बताया है जिन्हें वे कभी भी फोन कर सकती हैं। आइए आपको बताते हैं तृप्ति किसे अपना अच्छा दोस्त मानती हैं।
विज्ञापन
तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने हाल ही फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ और बैड न्यूज में विक्की कौशल के साथ काम किया है। इन्ही फिल्मों और सह कलाकारों को लेकर की गई बातचीत में तृप्ति ने अब अपने सबसे अच्छे दोस्त का नाम बताया है, जिनसे वे कभी भी कहीं भी बात कर सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कि किसी सह कलाकार को तृप्ति अपना अच्छा दोस्त मानती हैं।
विज्ञापन
तृप्ति डिमरी-विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
इस सह कलाकार को अपना दोस्त मानती हैं तृप्ति
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी से जब पूछा गया कि आप किसे अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती हैं तो उन्होंने विक्की कौशल का नाम लिया। तृप्ति ने कहा कि अपने सह-कलाकार विक्की कौशल को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान तृप्ति ने कहा, 'मैं उनके बहुत करीब हूं, क्योंकि हम अच्छा समय बिता चुके हैं। हम मसूरी में शूटिंग कर रहे थे और इस दौरान मुझे पता चला कि वह बहुत मस्त मिजाज के इंसान हैं'।Guru Randhawa: 'ये तो वही बात है कि मम्मी अच्छी हैं या डैडी', बॉलीवुड-पंजाबी इंडस्ट्री की तुलना पर बोले गुरु
विज्ञापन
विज्ञापन
तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri
तृप्ति डिमरी को 'भाई' कह के बुलाते हैं विक्की
तृप्ति डिमरी ने बातचीत में कहा कि विक्की कौशल अभिनेत्री को 'भाई' कह कर संबोधित करते हैं। दोनों साथ में बहुत अच्छी दोस्ती और बॉन्ड शेयर करते हैं। बैड न्यूज निर्देशक आनंद तिवारी ने बातचीत के दौरान तृप्ति डिमरी को लेकर कहा कि तृप्ति जमीन से जुड़ी हैं।Shah Rukh Khan: बादशाह की एक झलक के लिए एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़, सुरक्षाकर्मियों से की गई धक्कामुक्की
तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
इन फिल्मों में दिख चुकी हैं तृप्ति
तृप्ति डिमरी ने वर्ष 2017 में पोस्टर ब्वॉयज फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वर्ष 2018 में तृप्ति को साजिद अली की लैला मजनू में देखा गया था। वे बुलबुल, कला, एनिमल, बैड न्यूज में नजर आ चुकी हैं। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, भूल भुलैया 3, धर्मा प्रोडक्शन में धड़क 2 जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।