{"_id":"661ced6ff23144293306beb5","slug":"tripti-dimri-kartik-aaryan-praises-diljit-dosanjh-as-amar-singh-chamkila-says-so-inspiring-after-rajkummar-rao-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kartik Tripti Chamkila: राजकुमार राव के बाद कार्तिक-तृप्ति ने की चमकीला की तारीफ, दिलजीत के लिए लिखा खास नोट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kartik Tripti Chamkila: राजकुमार राव के बाद कार्तिक-तृप्ति ने की चमकीला की तारीफ, दिलजीत के लिए लिखा खास नोट
Mon, 15 Apr 2024 02:38 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:38 PM IST
सार
अमर सिंह चमकीला पर बनी बायोपिक फिल्म 'चमकीला' सभी को पसंद आ रही है। निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म को फैंस के साथ ही बॉलीवुड सितारे भी अपना रिव्यू दे रहे हैं। राजकुमार राव के बाद अब कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी ने फिल्म को लेकर अपनी राय साझा की है।
विज्ञापन
फिल्म 'चमकीला' - कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा के अभिनय से लेकर कहानी, गाने और निर्देशन की भी जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म 'चमकीला' में दिलजीत ने अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया है, जबकि परिणीति ने उनकी पत्नी अमरजोत कौर का किरदार निभाया है। अमर सिंह चमकीला दिवंगत पंजाबी गायक के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म है। जो अपने गानों की वजह से ही फैमस हुए थे। उनकी प्रसिद्धी के कारण उन्हें 'पंजाब का एल्विस प्रेस्ली' कहा जाता था। राजकुमार राव के बाद अब 'भूल भुलैया 3' के अभिनेता कार्तिक आयर्न और तृप्ति डिमरी ने फिल्म में दिलजीत-परिणीति की तारीफ की है।
तृप्ति ने इस अंदाज में की तारीफ
इन दिनों तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 'चमकीला' को लेकर तृप्ति ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। तृप्ति ने लिखा, ''बहुत पसंद आया, बहुत अच्छा लगा। यह इतना अच्छा था। मैं इम्तियाज सर की बहुत बड़ी फैन रही हूं और उन्होंने इस मामले में खुद को मात दे दी है। यहां तक कि दिलजीत और परिणीति भी, वे फिल्म में बेहद प्यारे दिखे और मैंने शुरू से अंत तक इसका आनंद लिया। वह बहुत अच्छा था।
कार्तिक आर्यन ने कही यह बात
दिलजीत-परिणीति की 'चमकीला' बायोपिक फिल्म देखने के बाद कार्तिक आर्यन ने लिखा, ''यह बहुत ही अच्छी फिल्म है और बहुत ही प्यारी। मैंने वास्तव में संगीत का आनंद लिया। इससे जुड़े सभी लोगों को मैं प्यार करता हूं, खासकर इम्तियाज अली सर से। फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को सलाम।''
विज्ञापन
कार्तिक-तृप्ति से पहले राजकुमार ने की थी फिल्म की तारीफ
अभिनेता राजकुमार राव ने फिल्म 'चमकीला' की तारीफ करते हुए लिखा, ''चमकीला एक बेहतरीन फिल्म है। जरूर देखिए।'' अभिनेता ने दिलजीत की तारीफ में लिखा, ''दिलजीत पाजी सिर्फ चमकीला दिखा, दिलजीत कहीं नहीं था आपकी परफॉर्मेंस में। रूह में उतर गए आप। बहुत प्रेरणादायक।'' परिणीति चोपड़ा की तारीफ में लिखा, ''परिणीति चोपड़ा आपने बहुत ही ऊंचे दर्जे का अभिनय किया है।'' निर्देशक इम्तियाज अली के लिए लिखा, ''सर आप जैसा कोई और नहीं है। आपका बहुत धन्यवाद चमकीला बनाने के लिए।''
वर्कफ्रंट
राजकुमार राव जल्द ही फिल्म 'श्रीकांत' के अलावा 'मिस्टर एंड मिसेस माही' में नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग जोरो से चल रही है। निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म 'भूल भुलैया 3' से एक बार फिर से कार्तिक रूह बाबा बनकर लोगों के भूत भगाते नजर आएंगे। 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक और तृप्ति के अलावा विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी।