{"_id":"6683e08ac77ead0e11003705","slug":"tripling-star-amol-parashar-shared-a-post-about-his-iit-results-wrote-first-time-my-face-was-in-the-newspaper-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amol Parashar: आईआईटी के नतीजों को देख पुरानी यादों में खोए अमोल, बोले- पहली बार पेपर में मेरी तस्वीर छपी थी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amol Parashar: आईआईटी के नतीजों को देख पुरानी यादों में खोए अमोल, बोले- पहली बार पेपर में मेरी तस्वीर छपी थी
Tue, 02 Jul 2024 04:42 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:42 PM IST
सार
अमोल पाराशर को उनके फैंस चितवन के नाम से बुलाते हैं। उन्होंने अपने शो 'ट्रिपलिंग' में चितवन के किरदार को निभाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था। पिछले दिनों आईआईटी-जेईई के रिजल्ट के बाद अभिनेता ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'पिछले कुछ हफ्तों में अखबारों में आईआईटी-जेईई नतीजों के सभी विज्ञापन देखकर मुझे मेरे पुराने दिन याद आ रहे हैं'।
विज्ञापन
अमोल पराशर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अभिनेता अमोल पाराशर के बारे में कम ही लोगों को पता होगा कि उन्होंने अभिनय से पहले आईआईटी-जेईई की कठिन परीक्षा में अव्वल उपलब्धि हासिल की थी। अमोल ने हाल ही में खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वे आईआईटी-जेईई के इम्तिहान में शामिल हुए थे और उनका अखिल भारतीय रैंक बेहद शानदार था। आइए जानते हैं अभिनेता ने और क्या कुछ लिखा है।
पहली बार अखबार में छपी तस्वीर
अमोल पाराशर को उनके फैंस चितवन के नाम से बुलाते हैं। उन्होंने अपने शो 'ट्रिपलिंग' में चितवन के किरदार को निभाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था। पिछले दिनों आईआईटी-जेईई के रिजल्ट के बाद अभिनेता ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'पिछले कुछ हफ्तों में अखबारों में आईआईटी-जेईई नतीजों के सभी विज्ञापन देखकर मुझे मेरे पुराने दिन याद आ रहे हैं। मुझे अच्छी तरह से याद है इसी रिजल्ट के बाद पहली बार मेरा चेहरा अखबारों में छपा था'।
Salman Khan: सलमान की हत्या की रची गई थी साजिश, पाकिस्तान से मंगाए गए थे हथियार, पुलिस की चार्जशीट में खुलासा
विज्ञापन
घरवालों के पास आज भी अखबार वाली तस्वीर है
अमोल पराशर आगे लिखते हैं, 'मैं अपने रिजल्ट से जितना खुश नहीं था उससे कहीं ज्यादा मेरे परिवार वाले मेरे लिए खुश थे। आज भी मेरी मासी ने मेरी उस तस्वीर को संभाल कर रखा है। अगर आपलोग मेरी तस्वीर को नहीं पहचान पा रहे होंगे तो गौर से देखिए मैंने मेरी तस्वीर के सामने टिक लगाया है'। अमोल पराशर 'ट्रिपलिंग' के अलावा 'सरदार उद्यम सिंह' और 'कैश' जैसी फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं।
Singers: विदेशी कलाकारों के साथ गाना गा चुके हैं ये भारतीय गायक, सोनू निगम से लेकर दिलजीत तक का नाम हैं शामिल
अभिनय से कोई वास्ता नहीं था
अमोल पाराशर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक्टिंग में अपना करियर बनाऊंगा। मैंने स्कूल में सिर्फ एक नाटक में भाग लिया था। अगर मैं उन दिनों किसी को कहता कि मैं अभिनय करूंगा तो शायद किसी को विश्वास नहीं होता। कॉलेज आने के बाद मैंने कई नाटकों में भाग लिया। मेरे परिवार में सब डॉक्टर और इंजीनियर ही हैं। एक्टिंग से किसी का कोई वास्ता नहीं है'।