फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Trailer out of Nicole Kidman starrer The Perfect Couple which is Ishaan Khatter hollywood debut series

The Perfect Couple Trailer: जारी हुआ ईशान खट्टर की 'द परफेक्ट कपल' का ट्रेलर, निकोल किडमैन संग कर रहे काम

Wed, 04 Sep 2024 02:09 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 04 Sep 2024 02:09 PM IST
सार

नेटफ्लिक्स की आगामी मर्डर मिस्ट्री सीरीज 'द परफेक्ट कपल' का ट्रेलर जारी हो गया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर भी नजर आ रहे हैं। ईशान की यह डेब्यू हॉलीवुड सीरीज है, जिसमें मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन भी नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Trailer out of Nicole Kidman starrer The Perfect Couple which is Ishaan Khatter hollywood debut series
'द परफेक्ट कपल' सीरीज- ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@ishaankhatter

विस्तार

नेटफ्लिक्स की आगामी ड्रामा सीरीज 'द परफेक्ट कपल' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। वहीं, हिंदी फिल्मों के अभिनेता ईशान खट्टर की यह पहली हॉलीवुड सीरीज है। दो मिनट से भी अधिक लंबे इस ट्रेलर में विनबरी परिवार की कहानी दिखाई गई है, जो एक मर्डर की जांच का केंद्र बन जाते हैं। उनके घर के पास एक शव पाया जाता है, जिसके बाद कहानी अलग मोड़ ले लेती है। 

विज्ञापन


दिखी ईशान खट्टर की झलकियां
एमेलिया सैक्स नैनटकेट के सबसे अमीर परिवारों में से एक में शादी करने वाली है। ये शादी तब बाधित होती है, जब समुद्र तट पर एक शव पाया जाता है। यह कौन है और यह सब विनबरी परिवार से कैसे जुड़ा है, ये इस सीरीज की कहानी है। इस पूरे ट्रेलर में ईशान खट्टर की दो झलक देखने को मिलती है। इनमें से एक बार तो वह पलक झपकते ही गायब भी हो जाते हैं। ट्रेलर में संवाद काफी कम दिखाए गए हैं। ईशान कोई भी डायलॉग बोलते नजर नहीं आए हैं। ऐसा लगता है कि वह परिवार के किसी सदस्य या किसी दोस्त की भूमिका में नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

22 साल की उम्र में 32 की कश्मीरा को डेट कर रहे थे कृष्णा
पांच सितंबर से नेटफ्लिक्स पर होगी प्रीमियर 
यह सीरीज एलिन हिल्डरब्रांड की 2018 की किताब पर आधारित है, जो नानकुट के एक अमीर परिवार के बारे में है। सितारों से भरे इस सीरीज का निर्देशन ऑस्कर विजेता सुजैन बियर ने किया है। वह इससे पहले 'द नाइट मैनेजर' और 'द अनडूइंग' जैसे पुरस्कार विजेता सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं। नेटफ्लिक्स की यह मर्डर मिस्ट्री सीरीज 5 सितंबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। द परफेक्ट कपल में निकोल किडमैन और लिव श्राइबर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 
ब्लैक स्टाइलिश गाउन में दीपिका के बाद अब युविका ने कराया प्रेगनेंसी फोटोशूट
नेटफ्लिक्स की एक और सीरीज में नजर आएंगे ईशान 
इस शो में निकोल किडमैन और लिव श्राइबर के अलावा डकोटा फैनिंग, ईव हेवसन, बिली हाउल, जैक रेनोर, मेघन फेही, सैम निवोला, माइकल बीच, डोना लिन चैंपलिन, मिया इसाक, लिव श्रेइबर और इसाबेल अदजानी भी नजर आने वाले हैं। बात करें ईशान खट्टर के वर्क फ्रंट की, तो वह द परफेक्ट कपल के अलावा, नेटफ्लिक्स के एक और प्रोजेक्ट 'द रॉयल्स' में भी नजर आने वाले हैं। इस शो में भूमि पेडनेकर, जीनत अमान, चंकी पांडे, साक्षी तंवर, डिनो मोरिया और मिलिंद सोमन जैसे कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने आंध्र प्रदेश-तेलंगाना के बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, दिया इतना दान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed