फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   toxic movie new poster release actor yash shares on social media fans gets excited

सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' से नया पोस्टर हुआ जारी, अभिनेता का दमदार लुक आया सामने; 'धुरंधर 2' से टकराएगी फिल्म

Tue, 09 Dec 2025 11:38 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 09 Dec 2025 11:38 AM IST
सार

Toxic New Poster Released: साउथ सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक से जुड़ा एक नया पोस्टर अब खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नए पोस्टर में यश का माचो मैन वाला लुक नजर आ रहा है, हालांकि उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
toxic movie new poster release actor yash shares on social media fans gets excited
अभिनेता यश - फोटो : एक्स

विस्तार

कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म अगले साल 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। अब एक्टर यश ने फैंस के साथ फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर साझा किया है। यश ने पोस्टर को शेयर करते हुए बताया है कि अब फिल्म को रिलीज होने में 100 दिन बचे हैं। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन


यश ने शेयर किया पोस्टर 
अभिनेता यश द्वारा साझा किए गए पोस्टर में उनकी बैक नजर आ रही हैं। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी दी गई है। इस तस्वीर को साझा करते हुए एक्स पर यश ने लिखा- 'द फेयरी टेल अनफोल्ड्स इन 100 डेज'
विज्ञापन

 

फिल्म 'धुरंधर 2' से होगी टक्कर 
ध्यान देने वाली बात ये है कि यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज वाले ही दिन रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज किए जाने की घोषणा की गई है। 'टॉक्सिक' 19 मार्च 2026 को आ रही है वहीं धुरंधर 2 भी इसी दिन रिलीज होने वाली है। यानी बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच सीधे-सीधे टक्कर देखने को मिलने वाली है।

यह खबर भी पढ़ें: तेलुगु स्टार राजाशेखर शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल, तीन घंटे चली सर्जरी; चार हफ्ते आराम की सलाह

बड़े बजट की दोनों फिल्में 
दोनों फिल्मों का बजट भारी है और उनकी स्टारकास्ट भी बेहद मजबूत, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होना लगभग तय माना जा रहा है। ‘टॉक्सिक’ में यश एक शक्तिशाली ग्रे शेड वाले किरदार में दिखाई दे सकते हैं, जैसा कि उनके लुक से संकेत मिलता है। दूसरी ओर हाल ही में रिलीज हुए फिल्म धुरंधर के दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त जैसे दमदार कलाकारों की लिस्ट मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed