फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Uttam Kumar birth centenary: Know about Bengali cinema actor movies career and unknown facts Of personal Life

उत्तम कुमार जन्म शताब्दी: 'कातिल' मुस्कान देख साधु ने बता दिया था भविष्य; पढ़िए बंगाली महानायक से जुड़े किस्से

Thu, 03 Sep 2026 06:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 03 Sep 2026 06:00 AM IST
सार

Uttam Kumar Birth Centenary: बंगाली सिनेमा के महानायक उत्तम कुमार की इस  साल जन्म शताब्दी मनाई जा रही है। उनका जन्म 03 सितंबर 1926 को हुआ। जयंती पर पढ़िए अभिनेता से जुड़े किस्से

विज्ञापन
Uttam Kumar birth centenary: Know about Bengali cinema actor movies career and unknown facts Of personal Life
उत्तम कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

03 सितंबर 1926 को कोलकाता में एक लड़का पैदा हुआ था। किसी को तब नहीं मालूम था कि एक दिन वह बंगाली सिनेमा का महानायक कहलाएगा। उस लड़के का नाम था उत्तम कुमार। लेकिन महानायक बनने से पहले उत्तम कुमार एक क्लर्क थे। दफ्तर जाते थे और कागजों के बीच दिन काटते थे। उनके भीतर कहीं एक दूसरा जीवन उनका इंतजार कर रहा था। वह जीवन सिनेमा का था। सिनेमा में भी शुरुआत आसान नहीं थी। फिल्में चली नहीं, नाम बना नहीं। लेकिन कुछ लोगों के जीवन में कोई साल ऐसा होता है, जो अचानक एक दरवाजा खोल देता है। उत्तम कुमार के लिए वह साल था-1953। उस साल फिर बंगाली सिनेमा ने एक ऐसी मुस्कान देखी, जिसमें प्रेम था, संकोच था और अपने समय के आदमी की एक पूरी दुनिया थी। वह सिर्फ अभिनेता नहीं रहे। निर्माता बने, निर्देशक बने और धीरे-धीरे लोगों की स्मृतियों में चले गए। यह उनका जन्म शताब्दी वर्ष है। वे होते तो 03 सितंबर को सौ साल के होते। लेकिन कुछ कलाकारों के लिए उम्र एक गिनती भर होती है। वे एक उम्र से निकलकर लोगों की आंखों में और दिलों में बस जाते हैं। उत्तम कुमार उन्हीं में से एक हैं।

विज्ञापन

Uttam Kumar birth centenary: Know about Bengali cinema actor movies career and unknown facts Of personal Life
उत्तम कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनय से पहले करते थे क्लर्क की नौकरी
उत्तम कुमार का जन्म 3 सितंबर को कोलकाता में हुआ था। बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार उत्तम कुमार ने हिंदी सिनेमा में भी खूब नाम कमाया। उत्तम कुमार का असली नाम अरुण कुमार चटर्जी था। एक्टिंग के साथ-साथ वो डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, सिंगर और म्यूजिक कंपोजर भी थे। फिल्मों में आने से पहले उत्तम कुमार कोलकाता कोर्ट में क्लर्क की नौकरी करते थे। यहीं से उन्होंने थियेटर में एक्टिंग करना भी शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttam Kumar birth centenary: Know about Bengali cinema actor movies career and unknown facts Of personal Life
उत्तम कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

साधु ने की थी भविष्यवाणी
उत्तम कुमार का नाम जन्म के बाद उनके नाना ने उत्तम रखा था। हालांकि, उनकी मां को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने बेटे का नाम 'अरुण' रख लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तम के ननिहाल के एक आध्यात्मिक गुरु ने भविष्यवाणी की थी कि अरुण की मनमोहक मुस्कान देखकर पूरा देश उन्हें 'उत्तम' नाम से पहचानेगा और आज नतीजा सबके सामने है।

उत्तम कुमार की मुस्कान की तारीफ में अभिनेता सौमित्र चटर्जी ने एक बार कहा था, 'अगर उत्तम दा कोई गंभीर अपराध (गुनाह) भी कर दें और उसके बाद अपनी वह जादुई मुस्कान बिखेर दें, तो मैं यही मानूंगा कि वे बिल्कुल बेगुनाह हैं'।

विज्ञापन

शुरुआत में नाम पड़ा 'फ्लॉप मास्टर'

  • 1948 में फिल्म 'दृष्टिदान' से डेब्यू करने वाले उत्तम कुमार को शुरुआत में असफलता झेलनी पड़ी थी। 
  • 'दृष्टिदान' और उसके बाद उनकी लगातार छह फिल्में असफल रहीं। 
  • लोग उन्हें चिढ़ाने के लिए 'फ्लॉप मास्टर जनरल' कहने लगे थे। 
  • 1953 में सुचित्रा सेन के साथ उन्होंने 'शरेय छुअत्तर' की, जो कि सुपरहिट रही। 
  • इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। 
  • इसके बाद हर डायरेक्टर दोनों को अपनी फिल्म में लेना चाहता था।
  • उस वक्त का ये कपल पहला सुपरहिट कपल माना जाता है। 

उत्तम के समय को कहा गया बंगाली सिनेमा का 'स्वर्णिम काल'
उत्तम कुमार का बंगाली सिनेमा पर इतना प्रभाव रहा है कि उनके कालखंड को बंगाली सिनेमा का स्वर्णिम काल कहा जाता है। वे अक्सर कहते थे कि वह अंतिम सांस तक अभिनय करते रहना चाहते हैं और ये चाहते हैं कि जब उनके प्राण निकलें तो कैमरा चल रहा हो। हुआ भी कुछ ऐसा ही। फिल्म ‘ओगो बोधू शुंदोरी’ की शूटिंग के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया न जा सका। 24 जुलाई 1980 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा।

सबसे मशहूर फिल्म बनी 'नायक'
'नायक' (1966) उत्तम कुमार की सबसे मशहूर फिल्म थी। इसमें उन्होंने एक बड़े एक्टर का रोल किया था, जो ट्रेन के सफर के दौरान एक पत्रकार से मिलता है और अपनी चकाचौंध भरी जिंदगी के दुखद पहलू के बारे में बताता है। इस फिल्म को सत्यजीत रे ने डायरेक्ट किया था और इसे 'बेस्ट बंगाली फीचर फिल्म' के लिए नेशनल अवॉर्ड और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कई अन्य अवॉर्ड मिले।

Uttam Kumar birth centenary: Know about Bengali cinema actor movies career and unknown facts Of personal Life
फिल्म सप्तपदी में सुचित्रा सेन और उत्तम - फोटो : साभार@imdb

सुचित्रा सेन से मुलाकात की ख्वाहिश दिल में लेकर तोड़ा दम!

  • बांग्ला फिल्मों में उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। 
  • दोनों ने करीब 32 फिल्मों में साथ काम किया था और अधिकांश सुपरहिट रहीं।
  • उत्तम कुमार अपने आखिरी दिनों में सुचित्रा सेन से मिलना चाहते थे। 
  • उन्होंने सुचित्रा को मिलने के लिए बुलवाया भी था लेकिन व्यस्तता के चलते वे आ नहीं सकीं। 
  • बाद में एक इंटरव्यू में सुचित्रा ने कहा भी था कि 'शायद उत्तम कुमार मुझे आखिरी बार देखना चाहता था लेकिन ऐसा हो नहीं सका'।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तम के निधन पर सुचित्रा रात के ढाई बजे उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके निवास पर पहुंची थीं। 
  • जब उनके लाए फूल उत्तम के पार्थिव शरीर पर चढ़ाए जा रहे थे तो सुचित्रा के मुंह से निकला था, 'धीरे से, कहीं उन्हें चोट न लग जाए'।

Uttam Kumar birth centenary: Know about Bengali cinema actor movies career and unknown facts Of personal Life
सुचित्रा सेन और उत्तम कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

क्या था सुचित्रा सेन और उत्तम कुमार का रिश्ता?

  • सुचित्रा सेन और उत्तम कुमार की जोड़ी ऑनस्क्रीन हिट रही। वहीं, निजी जिंदगी में दोनों बेहद करीबी दोस्त थे। एक बार जब सुचित्रा से उत्तम कुमार से उनके संबंधों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बहुत मशहूर जवाब दिया था कि वो भाई-बहन तो नहीं ही हैं और न ही प्रेमी हैं। वो उनकी प्रियो बांधबी (बंगाली में प्यारी दोस्त) हैं। 
  • साल 1970 में इस नाम की फिल्म में दोनों ने साथ-साथ काम किया था। 
  • उत्तम कुमार अकेले इंसान थे जो उन्हें उनके असली नाम रोमा से पुकार सकते थे। वो एक-दूसरे को ‘तुई’ (हिंदी में तू) कह कर भी पुकारते थे। 

Uttam Kumar birth centenary: Know about Bengali cinema actor movies career and unknown facts Of personal Life
उत्तम कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तम कुमार ने हिंदी सिनेमा में भी किया काम
उत्तम कुमार ने बांग्ला के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया। 1967 में छोटी सी मुलाकात में काम किया, जिसे खुद प्रोड्यूस किया था। फिर 1975 में अमानुष, 1977 में आनंद आश्रम और 1979 में खिताब और दूरियां में काम किया।

इस एक्ट्रेस के साथ लिव इन में रहे?
उत्तम कुमार अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे। उनकी शादी साल 1948 में गौरी देवी से हुई थी। दोनों के एक बेटा गौतम कुमार हुआ। मगर, साल 1960 में उत्तम कुमार ने कथित तौर पर अपना घर छोड़ दिया था और वे सुप्रिया देवी के साथ उनके आवास पर रहने लगे थे। हालांकि, उन्होंने गौरी देवी को कभी तलाक नहीं दिया था।

Uttam Kumar birth centenary: Know about Bengali cinema actor movies career and unknown facts Of personal Life
बायोपिक 'अचेना उत्तम' - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तम कुमार की बायोपिक
साल 2022 में उत्तम कुमार की बायोपिक 'अचेना उत्तम' रिलीज हुई। इसका निर्देशन अतानु बोस ने किया। फिल्म में उत्तम कुमार के रूप में सास्वता चटर्जी नजर आए हैं। रितुपर्णा सेनगुप्ता ने फिल्म में सुचित्रा सेन की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed