फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   telugu actor rajashekar serious injury on set after hiatus undergoes surgery updates

तेलुगु स्टार राजाशेखर शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल, तीन घंटे चली सर्जरी; चार हफ्ते आराम की सलाह

Tue, 09 Dec 2025 11:19 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 09 Dec 2025 11:19 AM IST
सार

Telugu Actor Rajashekar injured on Set: साउथ के मशहूर अभिनेता राजाशेखर को शूटिंग के दौरान चोट लग गई है। अभिनेता शूट करते समय घायल हो गए। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
telugu actor rajashekar serious injury on set after hiatus undergoes surgery updates
राजाशेखर - फोटो : एक्स

विस्तार

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिग्गज अभिनेता राजाशेखर एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए। लंबे समय के अंतराल के बाद फिल्म सेट पर लौटे अभिनेता को एक एक्शन सीन शूट करते वक्त ऐसी चोट लगी कि उन्हें फौरन अस्पताल ले जाना पड़ा। डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी करने की सलाह दी और करीब तीन घंटे चले ऑपरेशन के बाद अभिनेता की हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल वो तेज दर्द से गुजर रहे हैं और डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम का आदेश दिया है।
विज्ञापन


एक्शन सीन के दौरान हुआ बड़ा हादसा
63 वर्षीय राजाशेखर हैदराबाद के मेडचल इलाके में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। एक हाई-इंटेंसिटी एक्शन सीक्वेंस के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वो बुरी तरह गिर पड़े। गिरावट इतनी जोरदार थी कि उनके दाहिने पैर के टखने में कई जगह फ्रैक्चर हो गए। उनकी टीम के मुताबिक उन्हें राइट एंकल बाईमैलिओलर डिसलोकेशन के साथ कंपाउंड फ्रैक्चर हुआ, जो बेहद गंभीर चोट मानी जाती है। टीम ने तुरंत उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बिना देरी सर्जरी करने का फैसला किया।
विज्ञापन


तीन घंटे चली सर्जरी
डॉक्टरों ने राजाशेखर के पैर में कई तरह की मेडिकल प्रक्रियाएं कीं, जिसमें ओपन रिडक्शन, इंटरनल फिक्सेशन, स्क्रू प्लेसमेंट और प्लेटिंग शामिल था। उनके टखने और हड्डियों को स्थिर करने के लिए विशेष स्टील प्लेट्स और के-वायर का इस्तेमाल किया गया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने बताया कि चोट गहरी थी और रिकवरी में समय लगेगा। फिलहाल अभिनेता को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे कम से कम 3 से 4 हफ्ते तक पैर को बिल्कुल न हिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 'इनकी तो तारीफ होनी चाहिए...', बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ने मचाया धमाल; रणवीर शौरी ने फिल्म को लेकर कही यह बात

फिर बढ़ा आराम का समय, शूटिंग टली
स्वास्थ्य में सुधार के लिए राजाशेखर को अब दोबारा अंतराल लेना होगा। फिल्म टीम ने उनकी सभी शूटिंग गतिविधियां फिलहाल रोक दी हैं। नई शूटिंग डेट्स जनवरी 2026 के बाद तय होंगी, वो भी डॉक्टरों की अनुमति पर निर्भर करेगा। दिलचस्प बात यह है कि राजाशेखर इससे पहले भी 1989 की अपनी फिल्म मगाडू की शूटिंग के दौरान बिल्कुल इसी तरह की गंभीर चोट झेल चुके हैं, लेकिन तब चोट उनके बाएं पैर में लगी थी।


परिवार ने अब तक नहीं दिया बयान
अभिनेता की पत्नी जीविता और दोनों बेटियां शिवानी और शिवात्मिका ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

अभिनेता का वर्कफ्रंट
राजाशेखर को आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी मैन में देखा गया था। वे निर्देशक अभिलाष रेड्डी कंकड़ा की फिल्म बाइकर की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें अभिनेता शरवानंद भी नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास दो और फिल्में भी लाइन में हैं, जिनकी घोषणा जल्द होने वाली थी, पर अब योजनाओं में बदलाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed