फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tom Cruise eats popcorn while watching mission impossible video goes viral now he reacts on it

Tom Cruise: मुट्ठी भर-भर कर टॉम क्रूज ने खाया पॉपकॉर्न, वीडियो वायरल होने पर कही ये बात

Thu, 22 May 2025 09:26 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 22 May 2025 09:26 PM IST
सार

Tom Cruise On Viral Video: टॉम क्रूज का पॉपकॉर्न खाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर टॉम क्रूज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Tom Cruise eats popcorn while watching mission impossible video goes viral now he reacts on it
टॉम क्रूज-पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड के एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म भारत में अच्छी कमाई कर रही है। उनकी फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' भारत में 17 मई को रिलीज हुई थी। यह फिल्म 23 मई को दुनियाभर में रिलीज होगी। इससे पहले टॉम क्रूज का पॉपकॉर्न खाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टॉम क्रूज ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है?
दरअसल लंदन में एक फिल्म की स्क्रीनिंग में भाग लेने के दौरान टॉम क्रूज बहुत ही अजीब तरीके से पॉपकॉर्न खा रहे थे। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई इस क्लिप में देखा जा सकता है कि टॉम क्रूज लंदन के एक हाल में हैं। वह अपनी फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' की स्क्रीनिंग का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान वह पॉपकॉर्न की एक टोकरी लिए हैं और पॉपकॉर्न खा रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: जब अमृता सिंह को गुजारा भत्ता देने पर बिफर पड़े थे सैफ, कहा था- शाहरुख की तरह करोड़पति नहीं हूं

विज्ञापन

Tom Cruise eats popcorn while watching mission impossible video goes viral now he reacts on it
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

पॉपकॉर्न प्रेमी हैं टॉम क्रूज
फिल्म स्क्रीनिंग के बाद टॉम ने एक चैट शो में वीडियो के बारे में बात की। उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हुए कहा कि वह असल में पॉपकॉर्न प्रेमी हैं। पीपुल पत्रिका ने टॉम क्रूज के हवाले से लिखा है 'यार, मैं पॉपकॉर्न खा रहा हूं।' उन्होंने अपने असामान्य खाने की आदतों के बारे में पूछे जाने पर कहा। 'लोग जानते हैं कि जब मैं फिल्मों को देखने जाता हूं तो पॉपकॉर्न खाता हूं।'

विज्ञापन

यूजर्स ने दिए रिएक्शन
वायरल वीडियो पर टॉम क्रूज के फैंस ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं, जिनमें से कुछ ने क्रूज की खाने की आदतों की तुलना परिवार के सदस्य या चाचा से की है। एक यूजर ने लिखा 'मेरे पिताजी इस तरह पॉपकॉर्न खाते हैं'। एक दूसरे यूजर ने मजाक में कहा 'टॉम क्रूज पॉपकॉर्न ऐसे खा रहे हैं जैसे उनके चाचा मुट्ठी भर-भर कर मूंगफली खा रहे हों।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed