Samrat Mukherjee: अभिनेता सम्राट मुखर्जी पर कार से बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभिनेता सम्राट मुखर्जी को आज मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर सोमवार देर रात एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विस्तार
टॉलीवुड अभिनेता सम्राट मुखर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर अपनी कार से मोटरसाइकल को टक्कर मारने का आरोप है। एक्टर को कोलकाला पुलिस ने आज यानी मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि अभिनेता को गिरफ्तार किया गया है और अभी उनकी मेडिकल जांच कराई जाएगी। हम मामले की जांच कर रहे हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक घटना कोलकाता के बेहाला इलाके हुई थी।
सोमवार देर रात का है मामला
अभिनेता की कार से लगी टक्कर पर बेहाला के विद्यासागर कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसके बाद उसे तुरंत एम आर बांगुर अस्पताल ले जाया गया, फिर उसे एसएसकेएम अस्पताल में रैफर कर दिया गया।
KBC 16: सबसे कम उम्र के प्रतियोगी के एआई के ज्ञान से प्रभावित हुए बिग बी, इसरो में शामिल होना चाहते हैं विष्णु
कार पर नियंत्रण खो बैठे अभिनेता
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मोटरसाइकिल चालक का कहना है, 'मैं रात करीब 12:30 बजे घर लौट रहा था। मैंने देखा कि एक कार गलत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही है। कार ने मुझे टक्कर मार दी और मैं बेहोश हो गया'। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि सम्राट मुखर्जी बेहाला चौरास्ता से टॉलीगंज की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार कंट्रोल से बाहर हो गई और कार मोटरसाइकिल से टकरा गई'।
SDGM: रणदीप हुड्डा के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास तोहफा, सनी देओल के साथ इस प्रोजेक्ट का बने हिस्सा
दीवार से जाकर टकराई कार
कहा जा रहा है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी। मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद सम्राट की कार पास के एक घर से जा टकराई, जिससे उसकी चारदीवारी टूट गई। फिलहाल अभिनेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।
Akshay Kumar: भारती की इस बात से प्रभावित हैं अक्षय कुमार, दिल खोल कर की कॉमेडियन की तारीफ
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.