{"_id":"661a4310ffacbb7042020100","slug":"to-watch-this-romantic-scene-of-rekha-and-farooq-shaikh-in-umrao-jaan-people-had-taken-out-guns-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rekha: रेखा-फारुख शेख के इस रोमांटिक सीन को देखने के लिए लोगों ने निकाली थीं बंदूकें, चलने वाली थीं गोलियां","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rekha: रेखा-फारुख शेख के इस रोमांटिक सीन को देखने के लिए लोगों ने निकाली थीं बंदूकें, चलने वाली थीं गोलियां
Sat, 13 Apr 2024 02:04 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:04 PM IST
सार
फारुख ने कई साल पहले दिए एक साक्षात्कार में इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा हैरान कर देने वाला किस्सा सुनाया था। यह किस्सा उनके और रेखा के बीच के रोमांटिक सीन का है।
विज्ञापन
रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कई फिल्मों के बनने की कहानी काफी दिलचस्प होती है। वहीं, कुछ फिल्में ऐसी भी होती है, जिनमें फिल्म कलाकारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मशहूर अभिनेत्री रेखा और अभिनेता फारुख शेख के साथ भी एक बार ऐसा ही कुछ हुआ था, जिससे उनकी जान पर बन आई थी।
विज्ञापन
रेखा के साथ रोमांटिक सीन पर लोगों को लगा- फारूख शेख की तो निकल पड़ी
रेखा की फिल्म 'उमराव जान' को तो आप जानते ही होंगे। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता फारुख शेख के साथ काम किया था। फारुख ने कई साल पहले दिए एक साक्षात्कार में इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा हैरान कर देने वाला किस्सा सुनाया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म उद्योग में रेखा जी ग्लैमरस इमेज रखने वाली अभिनेत्री है। उनके साथ मैंने 'उमराव जान' फिल्म में काम किया था। इसे लोगों ने पसंद किया था। फिल्म में, हम एक रोमांटिक सीन शूट करने वाले थे। उस सीन में उमराव जान और नवाब सुल्तान एक निजी जगह पर मिलते हैं और सीन शुरु होता है। उन्होंने कहा कि देखने वालों को तो लग रहा होगा कि फारूख शेख की तो निकल पड़ी, क्योंकि रेखा जी बहुत सुंदर हैं और वे उनके साथ रोमांटिक सीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Anand Pandit: आनंद पंडित की बेटी की शादी में बॉलीवुड सितारों का लगा मेला, निर्माता ने साझा कीं इनसाइड तस्वीरें
विज्ञापन
रोमांटिक सीन देखने के लिए लोगों ने निकाली बंदूकें
फारुख ने बताया था कि इस सीन की शूटिंग मलीहाबाद में हो रही थी। इलाके में यह बात फैल गई थी कि वहां शूटिंग चल रही है और रेखा भी आई हुई हैं। लोगों को पता चल गया था कि वे और रेखा एक रोमांटिक सीन शूट करने वाले हैं। उस रोमांटिक सीन को देखने के लिए लोग बड़े उतावले हो गए थे। लोग उस सीन को हर हाल में देखना चाहते थे। देखते-ही-देखते माहौल इतना गरमा गया था कि लोगों ने बंदूकें निकाल ली थी। हालात ऐसे थे कि वहां गोलियां चल सकती थी। माहौल तनावपूर्ण हो चुका था। फारुख ने बताया कि वे और रेखा काफी परेशान हो गए थे, लेकिन उस सीन में आपको ऐसा कुछ दिखाई नहीं देता।