Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल होने को उतावले फैंस, एक ने इतने हजार खर्च कर खरीदा टिकट
अपने पसंदीदा सितारों और गायकों की एक झलक के लिए फैंस किसी भी हद तक जाते हैं। हाल ही में एक बार फिर ऐसा देखने को मिला है। गायक दिलजीत के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए एक महिला प्रशंसक ने काफी मोटी रकम खर्च कर टिकट हासिल किया है।
विस्तार
मशहूर अभिनेता और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ अक्सर अपनी फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक्टर की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। उन्हें सुनने के लिए फैंस किसी भी हद तक चले जाते हैं। हाल ही में एक दिलचस्प मामला आया है, जिसमें एक प्रशंसक ने दिलजीत के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए काफी ऊंचे दाम में टिकट खरीदा है। दिलजीत भारत के 10 शहरों में अक्तूबर से दिसंबर तक ‘दिल-लुमिनाती’ इंडिया टूर कॉन्सर्ट करने वाले हैं। इसकी शुरुआत 26 अक्तूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से होगी।
फैन ने खरीदी 41,265 रुपये की टिकट
कॉन्सर्ट को लेकर खुद दिलजीत ने खुलासा किया कि टिकट बुकिंग शुरू होने के 15 मिनट के अंदर ही उनके 1 लाख टिकट बिक गए। इस बीच कॉन्सर्ट के टिकट खरीदने वाली दिलजीत की एक महिला फैन भी चर्चा में आ गयी हैं। दिलजीत दोसांझ कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अपने सुरों का जलवा बिखेरने के बाद अब भारत के 10 शहरों में कॉन्सर्ट करने वाले हैं। उनके कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए एक महिला प्रशंसक ने काफी महंगा टिकट खरीदा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दावा किया है कि वे एक लड़की को जानते हैं, जिसने दिलजीत के कॉन्सर्ट में जाने के लिए 41,265 रुपये का टिकट खरीदा है।
IIFA 2024: आईफा 2024 के प्रेस कॉन्फ्रेंस में किंग खान ने की 'जना' की तारीफ, करण जौहर से भी ली चुटकी
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी ये सलाह
यूजर के दावे को लेकर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। कुछ लोगों का मानना है कि जो चीजें हमें खुशी देती हैं, उन पर रुपये खर्च करना फिजूल नहीं होता है। एक फैन ने कहा, 'मुझे समझने में थोड़ा समय लगा कि रुपये जमा या निवेश करने से मुझे खुशी नहीं मिलेगी, लेकिन हमें वही काम करना चाहिए जिससे खुशी मिले। कुछ लोगों के लिए WC T20 मैच कीमती है, तो कुछ के लिए सोनू निगम। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता'। एक अन्य यूजर ने कहा, 'मैं ऐसे किसी कॉन्सर्ट में जाने के लिए इतनी महंगी टिकट कभी खरीद नहीं सकता। मैं लोअर मिडिल क्लास फैमिली से आता हूं, जहां ऐसी टिकट खरीदना बहुत आर्थिक रूप से संभव नहीं है'।
The Apprentice Trailer: 'द अप्रेंटिस' का ट्रेलर जारी, राष्ट्रपति चुनाव से पहले देखने को मिलेगी ट्रंप की कहानी
ऑफर में टिकट खरीदकर महंगे दामों पर बेची गयी
मंगलवार को दोपहर 12 बजे दिलजीत के दिल-इलुमिनाटी कॉन्सर्ट के लिए टिकट बिकना शुरू हुई थी। इसमें सिल्वर एरिया के लिए 1,499 की टिकट थी, जो कि बढ़कर 1,999 हो गई। वहीं, गोल्ड एरिया की टिकट का मूल्य 3,999 था। कुछ लोगों ने ऑफर में टिकट खरीदकर इन टिकटों को कई गुना दाम बढ़ाकर भी बेचा। इस टिकट को 21,000 रुपये में भी बेचा गया।
Jayam Ravi: 'पोन्नियिन सेल्वन' अभिनेता की पत्नी आरती का दावा, तलाक का फैसला एकतरफा, कहा- मैं चुप नहीं रह सकती