{"_id":"66e12fbd944cdce8fc03addd","slug":"the-apprentice-trailer-released-donald-trump-s-story-will-be-seen-before-american-presidential-election-2024-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Apprentice Trailer: 'द अप्रेंटिस' का ट्रेलर जारी, राष्ट्रपति चुनाव से पहले देखने को मिलेगी ट्रंप की कहानी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
The Apprentice Trailer: 'द अप्रेंटिस' का ट्रेलर जारी, राष्ट्रपति चुनाव से पहले देखने को मिलेगी ट्रंप की कहानी
Wed, 11 Sep 2024 11:21 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:21 AM IST
सार
डोनाल्ड ट्रंप के जीवन पर आधारित फिल्म 'द अप्रेंटिस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 11 अक्तूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
फिल्म ‘द अप्रेंटिस’
- फोटो : यूट्यूब @BriarcliffEntertainment
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में इन दिनों चुनाव का माहौल है। राष्ट्रपति चुनाव करीब आते जा रहे हैं। इस बार का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप के बीच होगा। वैसे तो डोनाल्ड ट्रंप सालभर ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वो एक फिल्म के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। फिल्म का नाम है- द अप्रेंटिस, जो ट्रंप के जीवन पर आधारित है। इसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।
विज्ञापन
Yudhra: सिद्धांत चतुर्वेदी ने की बॉलीवुड के पीरआर गेम की आलोचना, कहा- इससे इंडस्ट्री को नुकसान हो रहा है
विज्ञापन
जीतने के तीन नियम होते हैं
'द अप्रेंटिस' में ट्रंप के शुरूआती व्यावसायिक जीवन की कहानी देखने को मिलेगी। साथ ही उनके जीवन से जुड़ी कुछ विवादित घटनाओं को भी दिखाया जाएगा। ट्रेलर की शुरूआत ट्रंप के एक वकील से मुलाकात करने से होती है। ट्रंप वकील से पूछते हैं कि आप हमेशा कैसे जीत जाते हैं? जवाब में वकील कहता है कि इसके नियम होते हैं। पहला है- हमला, हमला और हमला। दूसरा नियम है- कुछ भी स्वीकार न करें, सब कुछ नकार दें और तीसरा नियम है- चाहे कुछ भी हो जाए, आप जीत का दावा करें और कभी हार न मानें।
विज्ञापन
Ishaan Khatter: ईशान खट्टर ने स्वीकारी प्रेम संबंध में होनी की बात, बताया वो उनके जितनी स्थापित नहीं
11 अक्तूबर को रिलीज होगी 'द अप्रेंटिस'
'द अप्रेंटिस' का निर्देशन अली अब्बासी ने किया है। इसमें सेबेस्टियन स्टेन ने डोनाल्ड ट्रंप का रोल किया है और जेरेमी स्ट्रॉन्ग ने वकील रॉय कोहन की भूमिका निभाई है। इन दोनों के अलावा मारिया बाकलोवा, बेन सुलिवन, चार्ली कैरिक और मार्टिन डोनोवन ने भी अभिनय किया है, जो क्रमश: इवाना ट्रंप, रसेल एल्ड्रिज, फ्रेड ट्रंप जूनियर और फ्रेड ट्रंप के किरदार में दिखेंगे। फिल्म की कहानी गेब्रियल शेरमैन ने लिखी है। फिल्म 11 अक्तूबर को रिलीज होगी।
Devara Trailer: देवरा के ट्रेलर लॉन्च में सवालों पर सेंसर, बदतमीज सुरक्षाकर्मी, आगे की सीटों पर इन्फ्लुएंसर्स