Tiger Shroff Workout: जरा संभलकर देखना टाइगर श्रॉफ का नया वर्कआउट वीडियो! संडे को भी करेगा जिम जाने का मन!
अपने नए वर्कआउट वीडियो में टाइगर श्रॉफ भारी डंबल उठाते हुए दिख रहे हैं। उनके दमदार बाइसेप्स को देखकर कई लोग हक्के-बक्के रह गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी फिटनेस को देखकर काफी लोग प्रेरित होते हैं। वह अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते रहते हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने अब एक नया वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो वायरल तो हो ही रहा है। साथ ही साथ लोगों को जिम में पसीना बहाने की प्रेरणा भी मिल रही है।
Kareena Kapoor: 'सैफ से शादी मत करना वरना..'करीना को मिली थी सैफ से शादी ना करने की सलाह, फिर भी कर लिया निकाह
यूजर्स ने टाइगर को बताया मेहनती
अपने नए वर्कआउट वीडियो में टाइगर श्रॉफ भारी डंबल उठाते हुए दिख रहे हैं। उनके दमदार बाइसेप्स को देखकर कई लोग हक्के-बक्के रह गए हैं। कुछ लोग इस बात को लेकर टाइगर की सराहना कर रहे हैं कि वे रविवार के दिन भी जिम में पसीना बहा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें मेहनती बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अभी फॉर्म में नहीं आए हो टाइगर सर। जल्दी आ जाओ। कुछ खतरनाक स्टंट करके दिखाओ, जो कोई भी नहीं करा हो आज तक।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "भाई तुम हमेशा प्रेरित करते हो।"
'बड़े मियां छोटे मियां' में एक्शन अवतार में नजर आए थे टाइगर
टाइगर श्रॉफ हाल ही में अली अब्बास जफर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अभिनय करते नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा ने भी काम किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया। 'बड़े मियां छोटे मियां' के रिलीज होने से पहले इसकी टक्कर 'मैदान' से बताई जा रही थी, लेकिन अजय देवगन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।
Salman Khan: सलमान खान ने जीजा के लिए फैंस से की खास अपील, बोले- आयुष की फिल्म रुसलान जरूर देखने जाए