फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   tiger shroff kriti sanon movie ganpath actor faraz khan claims 3 lakh unpaid demands justice from makers

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ के इस को-एक्टर से फ्री में करवाया गया काम, ‘गणपत’ के प्रोड्यूसर्स पर बड़ा आरोप

Thu, 22 May 2025 11:49 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 22 May 2025 11:49 AM IST
सार

Ganpath Actor Yet to be Paid: साल 2023 में आई टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की फिल्म गणपत के प्रोड्यूसर्स पर फिल्म के एक्टर ने बड़ा आरोप लगाया है। अभिनेता का कहना है कि अब तक उसे पैसे नहीं दिए गए हैं। 

विज्ञापन
tiger shroff kriti sanon movie ganpath actor faraz khan claims 3 lakh unpaid demands justice from makers
टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और फराज खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @tigerjackieshroff @alifbait1

विस्तार

बॉलीवुड में एक बार फिर से फिल्म निर्माताओं द्वारा कलाकारों के भुगतान में देरी का मामला सामने आया है। इस बार अभिनेता फराज खान ने ‘गणपत’ फिल्म के निर्माताओं पर तीन लाख रुपये का भुगतान न करने का गंभीर आरोप लगाया है। फिल्म में 'थबील' का किरदार निभाने वाले एक्टर फराज अब खुलकर सामने आ गए हैं और उन्होंने प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन

फराज ने निर्माताओं पर लगाया बड़ा आरोप
फराज खान का कहना है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी और उनके बाकी के दो पेमेंट अब तक रुके हुए हैं। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उनका मेहनताना नहीं मिला है। फराज ने बताया कि उन्होंने बार-बार पेमेंट की जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही दिए गए, भुगतान नहीं किया गया। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Faraz Khan (@alifbait1)

विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट में एक्टर का छलका दर्द 
इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए एक्टर फराज ने कहा, ‘मैंने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकारों के साथ लगभग हर सीन में काम किया। मेरे को-एक्टर को पूरी फीस मिल चुकी है, लेकिन मुझे आज तक नहीं मिली। जब बड़े सितारों और तकनीकी टीम को समय पर और मोटी रकम दी जाती है, तो हम जैसे छोटे कलाकारों को क्यों नजरअंदाज किया जाता है?’

 

‘पूजा एंटरटेनमेंट’ पर लगाया आरोप
इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भुगतान की जिम्मेदारी निभा रही एजेंसी ने उन्हें बार-बार गुमराह किया और फोन कॉल्स का जवाब देना भी बंद कर दिया। फराज ने पूजा एंटरटेनमेंट पर न केवल गैर-पेशेवर बर्ताव का आरोप लगाया, बल्कि यह भी कहा कि यह कलाकारों के आत्मसम्मान के खिलाफ है।

ये खबर भी पढ़ें: Tiger Shroff: पुलिस को बताया टाइगर श्रॉफ की जान को है खतरा, खबर झूठी निकलने पर पंजाब से गिरफ्तार आरोपी

एक्टर ने की माफी की मांग 
इतना ही नहीं, फराज खान ने सार्वजनिक रूप से एक माफी की मांग की है और कहा है कि अगर उन्हें जल्द ही भुगतान नहीं किया गया, तो वो कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में लिखा, ‘अपने कलाकारों को उनका हक दें। जो वादा किया है उसे निभाएं। छोटे कलाकारों को परेशान करना बंद करें।’ बता दें ‘पूजा एंटरटेनमेंट’ अभिनेता और निर्माता जैकी भगनानी और पिता वाशु भगनानी के नेतृत्व में है।  अभी तक इस पूरे मामले पर उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed