फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Man gives false information about Tiger Shroff death threat Mumbai Police Arrest Punjab Man

Tiger Shroff: पुलिस को बताया टाइगर श्रॉफ की जान को है खतरा, खबर झूठी निकलने पर पंजाब से गिरफ्तार आरोपी

Tue, 22 Apr 2025 03:07 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 22 Apr 2025 03:07 PM IST
सार

Tiger Shroff Death Threat: पंजाब पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने इल्जाम लगाया था कि टाइगर श्रॉफ को जान से मारने की साजिश रची जा रही है। इस खबर में जानिए क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Man gives false information about Tiger Shroff death threat Mumbai Police Arrest Punjab Man
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम: @tigerjackieshroff

विस्तार

टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बागी 4' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक व्यक्ति ने टाइगर श्रॉफ को जान से मारने की कथित साजिश के संबंध में पुलिस को झूठी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को ये सूचना दी।
विज्ञापन

झूठी खबर देने वाले की हुई पहचान
मुंबई के खार थाने के पुलिस अधिकारी के मुताबिक झूठी खबर देने वाले व्यक्ति कि पहचान मनीष कुमार सुजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति ने झूठा दावा किया था कि कुछ लोगों को टाइगर श्रॉफ की हत्या करने के लिए दो लाख रुपयों की सुपारी और हथियार दिए गए।
यह खबर भी पढ़ें: Pyre: उत्तराखंड के 'आमा-बुबू' की अमेरिका में धूम, बेस्ट एक्टर के लिए नामांकन
विज्ञापन
विज्ञापन

Man gives false information about Tiger Shroff death threat Mumbai Police Arrest Punjab Man
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस को दी थी गलत जानकारी
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि मुल्जिम ने पुलिस को फोन कर यह जानकारी दी कि सुरक्षा एजेंसी से जुड़े कुछ लोग टाइगर श्रॉफ की हत्या करने की साजिश रच रहे हैं। पुलिस ने इस पर जांच की तो पता चला कि यह महज एक अफवाह है और सिंह ने पुलिस को गलत सूचना दी थी।
यह खबर भी पढ़ें: KL Rahul: जब केएल राहुल ने अथिया की तारीफों के बांधे पुल, बताया- रिश्ते में आने से इन चीजों में हुआ सुधार
 
विज्ञापन

मुंबई लाया जा रहा आरोपी
अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने खार में सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद पंजाब पुलिस से संपर्क किया। पंजाब पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है।

टाइगर श्रॉफ का वर्कफ्रंट
ख्याल रहे कि टाइग श्रॉफ 'बागी 4' की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म पांच सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का एलान पिछले साल 18 नवंबर को किया गया था। फिल्म का निर्देशन ए हर्ष कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed